Search

 
 
 

Jharkhand News : जेलों में 157 कक्षपालों की होगी भर्ती, 15 जुलाई को 'वॉक-इन-इंटरव्यू'

झारखंड के विभिन्न जेलों में संविदा के आधार पर कक्षपालों की नियुक्ति होगी. इसके लिए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके तहत 157 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 149 पद पुरुष कक्षपाल और 8 पद महिला कक्षपाल के शामिल हैं.
 

 

Ranchi :  झारखंड के विभिन्न जेलों में संविदा के आधार पर कक्षपालों की नियुक्ति होगी. इसके लिए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके तहत 157 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 149 पद पुरुष कक्षपाल और 8 पद महिला कक्षपाल के शामिल हैं. 

 

कक्षपालों की भर्ती के लिए 15 जुलाई को जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित केंद्रीय कारा में 'वॉक-इन-इंटरव्यू' होगा, जो सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. ​इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी मूल दस्तावेजों और उनकी फोटो कॉपी (सेल्फअटेस्टेड) के साथ शामिल हो सकते हैं. 

 

आवेदकों की उम्र 1 जून 2026 को 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रपत्र आधिकारिक वेबसाइट www.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

 

केंद्रीय कारा घाघीडीह में 96, मंडल कारा चाईबासा में 14, मंडल कारा सरायकेला में 32, मंडल कारा साकची में 4 और उपकारा घाटशिला में 11 पदों पर तैनाती की जाएगी.

 

कक्षपालों की नियुक्ति एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी.  चयनित अभ्यर्थियों को 20,000 रुपये प्रति माह एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा. प्रत्येक वर्ष की सेवा के बाद मानदेय में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी.  

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही