Ranchi : सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों को संयुक्त सचिव रैंक में प्रोन्नति से संबंधित एक दूसरी अधिसूचना जारी कर दी है. इन अधिकारियों को प्रोन्नति दिसंबर 2023 से दी गई है. इससे राज्य प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव के पद पर प्रोन्नत कुल अधिकारियों के संख्या 65 हो गई है.
जिन 31 आरोपित अधिकारियों की प्रोन्नति से संबंधित दूसरी अधिसूचना जारी की गई है, उनकी नियुक्ति वर्ष 2006 में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अनुशंसा के आलोक में की गई थी. सीबीआई ने जांच के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ 30 अप्रैल 2024 को आरोप पत्र दायर किया था. वर्ष 2025 में संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने झारखंड हाईकोर्ट में एक रीट याचिका दायर की थी.
इसे भी पढ़ें...
याचिका में यह कहा गया था कि वे अपर समाहर्ता के पद पर कार्यरत हैं. संयुक्त सचिव के रूप में उनकी प्रोन्नति 22 दिसंबर 2023 से लंबित है. सरकरा ने अगर निर्धारित तिथि पर उन्हें प्रोन्नति दे दी होती तो सीबीआई द्वारा दायर आरोप पत्र का उनकी प्रोन्नति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता. इसलिए उन्हें प्रोन्नति दी जानी चाहिए.
न्यायधीश दीपक रौशन की अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद 27 अप्रैल 2026 को इन अधिकारियों की इन अधिकारियों की प्रोन्नति पर 22 दिसंबर 2023 की स्थिति के आधार पर प्रोन्नति देने का आदेश दिया. साथ ही अधिकतम छह सप्ताह के अंदर प्रोन्नति समिति की बैठक करने का आदेश दिया. इस आदेश के आलोक में 30 अप्रैल 2026 को प्रोन्नति समिति की बैठक कर इन अधिकारियों को प्रोन्नत करने का फैसला लिया गया.
प्रोन्नत पदाधिकारी फिलहाल अपने वर्तमान पद ही पदस्थापित रहेंगे. सरकार ने नये पद पर पदस्थापन तक उन्हीं पदों को संयुक्त सचिव के रूप में अपग्रेड कर दिया है.
जिन अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई
| नाम | पद |
| चंद्रभूषण सिंह | बंदोबस्त पदाधिकारी, दुमका |
| रामवृक्ष महतो | संयुक्त सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग |
| मुमताज अली | उप निदेशक, जनजातीय कल्याण, रांची |
| अरविंद कुमार लाल | उप सचिव, कर्मचारी चयन आयोग |
| राज महेश्वरम | अपर समाहर्ता, गढ़वा |
| हरिवंश पंडित | सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दक्षिणी छोटानागपुर |
| सीमा सिंह | उप निदेशक, रिनपास |
| अनवर हुसैन | उप सचिव, नगर विकास विभाग |
| अनंत कुमार | उप सचिव, स्वास्थ्य विभाग |
| ज्योति कुमारी झा | उप सचिव, वित्त विभाग |
| संदीप दुबे | ग्रामीण विकास मंत्री के आप्त सचिव |
| स्व विनय कुमार मिश्र | तत्कालीन अपर आयुक्त, जमशेदपुर |
| संतोष कुमार गर्ग | निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन |
| कमलेश्वर नारायण | अपर नगर आयुक्त, धनबाद |
| विजय कुमार | सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार, हजारीबाग |
| स्व दीपु कुमार | तत्कालीन उप सचिव, राजस्व विभाग |
| संजय पांडे | उप सचिव, गृह एवं कारा विभाग |
| राजीव कुमार | अपर समाहर्ता, दुमका |
| धीरेंद्र कुमार सिंह | उप निदेशक, कल्याण विभाग |
| राकेश कुमार | संयुक्त सचिव, गृह विभाग |
| राजेश्वर नाथ आलोक | एडीएम, विधि-व्यवस्था, रांची |
| संजीव कुमार | उप निदेशक, कल्याण विभाग |
| जियाउल अंसारी | एसओआर, धनबाद |
| दिनेश कुमार रंजन | क्षेत्रीय उप निदेशक, जियाडा |
| पंकज कुमार साव | अपर निदेशक, उद्योग विभाग |
| प्रणव कुमार पाल | संयुक्त निदेशक, उद्योग विभाग |
| विनय मनीष आर लकड़ा | सचिव, झारखंड राज्य आवास बोर्ड |
| योगेंद्र प्रसाद | प्रतीक्षारत |
| अजय सिंह बड़ाईक | भू-अर्जन पदाधिकारी, पाकुड़ |
| प्रेम लता मुर्मू | अपर समाहर्ता, गोड्डा |
| परमेश्वर मुंडा | अपर समाहर्ता, खूंटी |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Leave a Comment