Search

 
 
 

Jharkhand News: अवैध खनन पर कार्रवाई तेज, 137 FIR, हजारों टन कोयला व बॉक्साइट जब्त

Ranchi:  झारखंड में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. लीज क्षेत्र से बाहर खनन से लेकर बिना अनुमति खनिजों के परिवहन तक, खनन विभाग ने कई जिलों में कार्रवाई तेज की है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच अवैध खनन और परिवहन के मामलों में कुल 137 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.
 

Ranchi: झारखंड में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. लीज क्षेत्र से बाहर खनन से लेकर बिना अनुमति खनिजों के परिवहन तक, खनन विभाग ने कई जिलों में कार्रवाई तेज की है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच अवैध खनन और परिवहन के मामलों में कुल 137 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.


इनमें अवैध कोयला खनन से जुड़े 115 मामले, आयरन ओर से संबंधित 5 मामले और बॉक्साइट से जुड़े 14 मामले शामिल हैं. वहीं अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोयला लदे 105 वाहन, आयरन ओर लदे 24 वाहन और बॉक्साइट लदे 4 वाहनों को जब्त किया गया है.
खनन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 14,959.71 टन कोयला और 16.76 टन बॉक्साइट जब्त किया गया. विभाग ने विभिन्न मामलों में करीब 4.7 लाख रुपये जुर्माने के रूप में भी वसूले हैं.

 

रांची में सबसे अधिक कोयला जब्त, लेकिन एफआईआर नहीं


रिपोर्ट के अनुसार, रांची जिला में सबसे अधिक 4325 टन अवैध कोयला जब्त किया गया, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. वहीं लोहरदगा जिले में 55 टन कोयला जब्त होने पर 3 एफआईआर दर्ज किया गया और लगभग 4.7 लाख रुपये जुर्माने की वसूली की गई.

 

कई जिलों में जब्ती और वाहन सीज


हजारीबाग जिला में 42.48 टन कोयला जब्त कर 7 वाहनों को सीज किया गया. रामगढ़ में 285.75 टन कोयला जब्त हुआ और 7 वाहन पकड़े गए. चतरा जिला में 130 टन कोयला जब्त होने के बावजूद केवल 2 प्राथमिकी दर्ज की गईं, जबकि 5 वाहनों को जब्त किया गया. कोडरमा में 4 टन कोयला और एक वाहन जब्त किया गया, लेकिन यहां भी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुआ. धनबाद जिला में 654 टन अवैध कोयला जब्त किया गया, 9 वाहन पकड़े गए और सबसे अधिक 48 प्राथमिकी दर्ज की गई.


बोकारो में 7383 टन कोयला जब्त


बोकारो जिला में कार्रवाई के दौरान 7383 टन अवैध कोयला जब्त किया गया. यहां 7 प्राथमिकी दर्ज की गई और 3 वाहनों को जब्त किया गया. गिरिडीह जिला में 150 टन कोयला जब्त हुआ, 5 एफआईआर दर्ज हुई और 7 वाहन पकड़े गए. गोड्डा जिला में 42 टन अवैध कोयला जब्त कर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और 6 वाहनों को जब्त किया गया. वहीं पाकुड़ जिला में 285.5 टन कोयला जब्त कर 21 प्राथमिकी दर्ज की गई और 46 वाहनों को सीज किया गया.

 

चाईबासा में आयरन ओर तस्करी पर कार्रवाई


पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा क्षेत्र में अवैध आयरन ओर खनन और चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 वाहनों को जब्त किया गया. इस मामले में 5 प्राथमिकी भी दर्ज की गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही