Ranchi : झारखंड में अवैध बालू और पत्थर खनन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच राज्यभर में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए गए अभियान में सैकड़ों वाहन जब्त किए गए और बड़ी संख्या में प्राथमिकी दर्ज हुई.
रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यभर में अवैध बालू और पत्थर परिवहन के कुल 1566 वाहन जब्त किए गए. इनमें 653 बालू और 913 पत्थर लदे वाहन शामिल हैं. वहीं इस मामले में कुल 627 एफआईआर दर्ज की गईं और करीब 824 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया है.
साहिबगंज बना अवैध कारोबार का सबसे बड़ा केंद्र
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक अवैध कारोबार का मामला साहिबगंज जिले में सामने आया. यहां सबसे अधिक 404 वाहन जब्त किए गए. बालू और पत्थर मिलाकर कुल 102 प्राथमिकी दर्ज हुईं.
विभाग ने जिले से सबसे अधिक राजस्व वसूली भी की है. पाकुड़, दुमका और देवघर जिलों में भी अवैध खनन और परिवहन मामलों में बड़ी कार्रवाई हुई.
रांची में 213 वाहन जब्त, 95 एफआईआर
जबकि राजधानी रांची में भी अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई. इस दौरान 213 वाहन पकड़े गए, जिमें बालू से जुड़े 164 और पत्थर से जुड़े 49 वाहन शामिल हैं. इस मामले में 95 एफआईआर दर्ज की गईं और करीब 140 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया.
अधिकारियों की साठगांठ से चल रहा अवैध कारोबार
विभाग की कार्रवाई के बावजूद रांची में अवैध बालू का कारोबार फल फूल रहा है. जिले के कनन विभाग के अधिकारीयों के साठगांठ से अवैध बालू का कारोबार किया जा रहा है.
डीएमओ रांची की मैजूदगी में रात के अंधेरे में 90 हजार सीएफटी बालू हटाने का मामला भी सामने आ चुका है. जिस पर एफआईआर भी दर्ज नहीं किया गया.
जिलावार अवैध बालू और पत्थर कारोबार पर कार्रवाई (अप्रैल–सितंबर 2025)
| जिला | बालू वाहन जब्त | पत्थर वाहन जब्त | कुल वाहन | एफआईआर | जुर्माना (लाख में) |
| रांची | 164 | 49 | 213 | 95 | 140 |
| साहिबगंज | 278 | 126 | 404 | 102 | 96 |
| पाकुड़ | 374 | 44 | 418 | 127 | 156 |
| दुमका | 118 | 11 | 129 | 33 | 24 |
| देवघर | 51 | 24 | 75 | 37 | 20 |
| गोड्डा | 67 | 88 | 155 | 23 | 89 |
| जामताड़ा | 55 | 3 | 58 | 5 | 5 |
| गिरिडीह | 47 | 63 | 110 | 40 | 14 |
| बोकारो | 93 | 22 | 115 | 11 | 26 |
| धनबाद | 63 | 22 | 85 | 40 | 14 |
| रामगढ़ | 47 | 20 | 67 | 11 | 22 |
| हजारीबाग | 38 | 10 | 48 | 22 | 3 |
| चतरा | 8 | 24 | 32 | 10 | 5 |
| कोडरमा | 55 | 4 | 59 | 5 | 4 |
| लोहरदगा | 47 | 0 | 47 | 10 | 1 |
| पलामू | 53 | 93 | 146 | 11 | 38 |
| गुमला | 24 | 8 | 32 | 10 | 15 |
| लातेहार | 10 | 38 | 48 | 1 | 53 |
| पश्चिमी सिंहभूम | 110 | 0 | 110 | 6 | 10 |
| पूर्वी सिंहभूम | 93 | 0 | 93 | 8 | 16। |

Leave a Comment