Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो साल से सस्पेंड चल रहे एडीजी अनुराग गुप्ता निलंबन मुक्त

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सस्पेंड चल रहे एडीजी अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत मिली है. जानकारी के मुताबिक, सरकार ने एडीजी अनुराग गुप्ता को निलंबन मुक्त कर दिया है. गौरतलब है कि बीते 22 अप्रैल 2022 को केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण कोर्ट (CAT) ने एडीजी अनुराग गुप्ता को निलंबन मुक्त करने का आदेश दिया था. जिसके बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है. एडीजी अनुराग गुप्ता को 14 फरवरी 2020 को निलंबित कर दिया था. तब से एडीजी अनुराग गुप्ता निलंबित चल रहे हैं. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">रांची

की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

दो साल से ज्यादा समय से निलंबित हैं अनुराग गुप्ता

एडीजी अनुराग गुप्ता करीब दो वर्षों से ज्यादा समय से निलंबित हैं. 14 फरवरी 2020 को हेमंत सरकार ने एडीजी अनुराग गुप्ता को निलंबित कर दिया था. तब वे सीआइडी के एडीजी थे. उनके खिलाफ राज्यसभा चुनाव 2016 में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए बड़कागांव की तत्कालीन विधायक निर्मला देवी को लालच देने और उनके पति पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को धमकाने का आरोप है. इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-is-of-no-use-he-is-a-tribal-chief-minister-by-name-sameer-oraon/">हेमंत

सोरेन काम के नहीं, नाम के आदिवासी मुख्यमंत्री हैं : समीर उरांव

क्या है मामला

2016 में राज्यसभा चुनाव के बाद बाबूलाल मरांडी ने एक ऑडियो टेप जारी किया था. इस कथित टेप में एडीजी अनुराग गुप्ता, तत्कालीन विधायक निर्मला देवी, उनके पति योगेंद्र साव के बीच बातचीत की बात सामने आई थी. मामला सामने आने के बाद पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी. प्रथम दृष्टया जांच के बाद आयोग ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. गृह विभाग के अवर सचिव अवधेश ठाकुर के बयान पर सरकार ने तब मामला दर्ज करवाया था. इस मामले में फरवरी 2020 में अनुराग गुप्ता के निलंबन के बाद राज्य सरकार ने विभागीय कार्रवाई शुरू की थी, जिसके संचालन का जिम्मा तत्कालीन डीजीपी एमवी राव को दिया गया था.एमवी राव ने उन्हें क्लीन चिट दे दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही