Ranchi: सस्पेंड चल रहे एडीजी अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत मिली है. जानकारी के मुताबिक, सरकार ने एडीजी अनुराग गुप्ता को निलंबन मुक्त कर दिया है. गौरतलब है कि बीते 22 अप्रैल 2022 को केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण कोर्ट (CAT) ने एडीजी अनुराग गुप्ता को निलंबन मुक्त करने का आदेश दिया था. जिसके बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है. एडीजी अनुराग गुप्ता को 14 फरवरी 2020 को निलंबित कर दिया था. तब से एडीजी अनुराग गुप्ता निलंबित चल रहे हैं. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">रांची
की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
सोरेन काम के नहीं, नाम के आदिवासी मुख्यमंत्री हैं : समीर उरांव
की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
दो साल से ज्यादा समय से निलंबित हैं अनुराग गुप्ता
एडीजी अनुराग गुप्ता करीब दो वर्षों से ज्यादा समय से निलंबित हैं. 14 फरवरी 2020 को हेमंत सरकार ने एडीजी अनुराग गुप्ता को निलंबित कर दिया था. तब वे सीआइडी के एडीजी थे. उनके खिलाफ राज्यसभा चुनाव 2016 में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए बड़कागांव की तत्कालीन विधायक निर्मला देवी को लालच देने और उनके पति पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को धमकाने का आरोप है. इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-is-of-no-use-he-is-a-tribal-chief-minister-by-name-sameer-oraon/">हेमंतसोरेन काम के नहीं, नाम के आदिवासी मुख्यमंत्री हैं : समीर उरांव
Leave a Comment