Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो साल बाद हज के लिए झारखंड में उत्साह, रांची की जगह कोलकाता से भरनी होगी उड़ान

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मदीना जाकर गुम्बद-ए-ख़िज़्रा के दीदार और मक्का जाकर ख़ाना-ए-काबा की ज़ियारत करने की चाहत कमोबेश हर मुसलमान की रहती है. वो चाहता है कि ज़िन्दगी में एक बार हज ज़रूर अदा कर ले. जिनके पास धन-दौलत है, उनकी बात अलग है. लेकिन अधिकतर लोग पाई-पाई जमाकर इस हसरत को पूरा करना चाहते हैं. दो साल बाद कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए हज 2022 में शरीक होने के लिए झारखंड के लोगों में बहुत उत्साह दिख रहा है. लेकिन उनके लिए थोड़ी परेशानी की बात ये है कि अब उन्हें रांची नहीं, कोलकाता से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरनी होगी. स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि झारखंड के आज़मीन-ए-हज को इस बार कोलकाता जाना पड़ेगा. वहीं से जेद्दा के लिए जहाज़ रवाना होगा. इसे भी पढ़ें - इस">https://lagatar.in/this-summer-this-ac-will-give-a-feeling-of-coolness-there-will-be-no-tension-of-electricity/">इस

गर्मी ये AC देगा ठंडक का एहसास, बिजली का भी नहीं होगा टेंशन

1903 मिले आवेदन, 283 रिजेक्ट

हज फार्म भरने के लिए पहलेव 31 जनवरी अंतिम तारीख थी. लेकिन मांग को देखते हुए इसे 15 फरवरी तक बढ़ाया गया था. इस तिथि तक 1903 आवेदन जमा हुए. हालांकि, इनमें से 283 के आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है. इसके समाधान के प्रयास में कमेटी है. वहीं आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाते हुए 22 अप्रैल कर दी गयी है. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-inaugurates-prime-ministers-museum-said-poor-can-also-become-pm-this-is-a-great-tradition-of-indian-democracy/">पीएम

मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया, कहा, देश में गरीब भी बन सकता है पीएम, यह भारतीय लोकतंत्र की महान परंपरा है

65 साल से ज़्यादा उम्र वाले नहीं कर सकेंगे हज

अपने देश से अधिकतर बुजुर्ग लोग ही हज के लिए जाते रहे हैं. वे रिटायरमेंट के बाद हज के लिए जाना पसंद करते हैं. वहीं कई लोग बेटे-बेटियों की शादी करने के बाद हज करते हैं. लेकिन ऐसे लोगों के लिए अब मुश्किल होगी. सेंट्रल हज कमेटी की गाइड लाइन के मुताबिक आवेदकों की उम्र 10 जुलाई 2022 को 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. जिन लोगों के फार्म निरस्त हुए हैं, उनमें अधिकतर की उम्र इससे अधिक बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें - ग्रामीण">https://lagatar.in/the-junior-engineer-of-rural-development-special-division-was-accused-of-sexual-exploitation-married-a-woman-in-the-temple/">ग्रामीण

विकास विशेष प्रमंडल के जूनियर इंजीनियर पर लगा यौन शोषण का आरोप, मंदिर में महिला से की थी शादी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही