Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : सरकारी विद्यालयों में असेंबली का अनिवार्य हिस्सा होगा न्यूज और जीके आधारित क्विज

Jamshedpur (Anand Mishra) : पूरे झारखंड में सरकारी विद्यालयों में सुबह की असेंबली (प्रार्थना) में न्यूज और सामान्य ज्ञान (जीके) आधारित क्विज को भी शामिल किया जायेगा. यह असेंबली का अनिवार्य हिस्सा होगी. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने इस संबंध में सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया है. इसके अनुसार हर शाम उसी सामग्री को प्रधानाध्यापकों के ग्रुप में साझा किया जाना है. केवल हेडलाइन को साझा किया जायेगा, जिसका शिक्षक विस्तार करेंगे. परियोजना निदेशक के निर्देशों के अनुसार क्विज में सभी छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जानी है. इसे भी पढ़ें : खनिजों">https://lagatar.in/role-of-railway-officials-in-illegal-transportation-minerals-will-be-investigated-hemant-sarkar-formed-sit-team/">खनिजों

के अवैध परिवहन में रेल अधिकारियों के भूमिका की होगी जांच, हेमंत सरकार ने बनायी SIT टीम
साथ ही उन्हें क्विज में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित भी करना है. सभी छात्र-छात्राओं को रौल नंबर के आधार पर न्यूज पढ़ने की अनुमति दी जायेगी. ऐसा नहीं होगा कि गिने-चुने छात्र-छात्राएं ही न्यूज पढ़ें. इन गतिविधियों की मॉनेटरिंग के लिए सभी बीपीओ को कंटेंट के साथ जिला जेईपी को ग्रुप को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. बताया गया है कि छात्र-छात्राओं में कम्यूनिकेशन, आत्मविश्वास और पाठ्य क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. अतः इन गतिविधियों को सुनिश्चित किया जाये. इसके अलावा यदि किसी विद्यालय में इस तरह की गतिविधि का संचालन किया जा रहा है, तो उसे और बेहतर बनाने के लिए नवाचारी सुझाव दिये जा सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही