Search

 
 
 

Jharkhand News:  JCECEB- GNM प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए 16 जुलाई से आवेदन शुरू

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की अधिसूचना जारी कर दी है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है
 
झारखंड की खबरें

Ranchi: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की अधिसूचना जारी कर दी है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.

 

अभ्यर्थी 10 और 11 अगस्त 2026 को आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन (Edit) कर सकेंगे. प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2026 (रविवार) को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5बजे तक किया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें:

 

GNM पाठ्यक्रम की अवधि 3 वर्ष होगी. प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. ANM/LHV अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा लागू नहीं होगी.

 

शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थी का 10+2 अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना आवश्यक है. NIOS एवं राज्य मुक्त विद्यालय से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र होंगे. विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को वरीयता दी जाएगी. साथ ही अभ्यर्थी का चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ (Medically Fit) होना अनिवार्य है.

 

JCECEB ने अभ्यर्थियों से विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना एवं नियमावली का अध्ययन करने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही