Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जबतक हेमंत सोरेन सत्ता शीर्ष पर रहेंगे कानून का राज नहीं होगा स्थापित- बाबूलाल

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बीजेपी ने चौतरफा हमला बोल दिया है. बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने फिर सीएम पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस राज्य के मुखिया के ऊपर भ्रष्टाचार के इतने गंभीर आरोप लगे हों,उनको तो नैतिक रूप से पदत्याग कर देना चाहिए. अपने परिवार, प्रेस सलाहकार, विधायक प्रतिनिधि, उनकी पत्नी सबको अनुचित ढंग से लाभ पहुंचाया गया है. ऐसे लोग जबतक सत्ता के शीर्ष पर रहेंगे तबतक कानून का राज स्थापित नहीं हो सकता. इसे भी पढ़ें-क्षेत्रीय">https://lagatar.in/national-opposition-along-with-regional-parties-is-just-a-victim-of-fragmentation-or-some-unknown-fear/">क्षेत्रीय

दलों के साथ राष्ट्रीय विपक्ष सिर्फ बिखराव का शिकार है या किसी अज्ञात डर का !

हेमंत सोरेन भ्रष्टाचारी ही नहीं बहुरूपिया भी हैं

बाबूलाल ने ट्विट करते हुए यह भी कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचारी ही नहीं बहुरूपिया भी हैं. एक ही समय मुख्यमंत्री के रूप में कांके रोड मुख्यमंत्री कार्यालय से हस्ताक्षर करते हैं, साथ ही खुद पत्थर माइंस लेने के लिये हरमू हाउसिंग कॉलोनी के निजी पते पर पहुंच जाते हैं.

हेमंत सोरेन को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए

उन्होंने कहा कि जो लोग इतना फर्जीवाड़ा करेंगे हम उनसे कैसे उन्मीद कर सकते हैं कि राज्य का भला करेंगे. धीरे-धीरे सोरेन परिवार और उनके चहेतों की सारी असलियत सामने आ रही है. जो मुख्यमंत्री राज्य का भला छोड़ अपने परिवार को फायदा दिलाने में लगा है वैसे मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए. इसे भी पढ़ें-इलाज">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-leaves-for-hyderabad-with-mother-rupi-soren-there-is-trouble-in-the-pancreas/">इलाज

के लिए सीएम हेमंत सोरेन मां रूपी सोरेन को लेकर हैदराबाद रवाना, पैंक्रियाज में है तकलीफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही