Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकार की नाक के नीचे अधिकारी कर रहे भ्रष्टाचार, बिना संरक्षण खनिज संपदा की लूट संभव नहीं : भाजपा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: हेमंत सरकार पर संरक्षण में भ्रष्टाचार, खनिज संसाधनों की लूट का आरोप लगाकर भाजपा ने सभी जिला मुख्यालयों के 27 स्थानों पर शव यात्रा निकाला. इस दौरान सरकार का पुतला दहन भी किया गया. कार्यक्रम में अलग-अलग स्थानों में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद-विधायक शामिल हुए. भाजपा रांची महानगर द्वारा हरमू चौक से अरगोड़ा चौक तक निकाली गई शव यात्रा एवं पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश शामिल हुए. दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा सड़क पर संघर्ष के लिये कमर कस चुकी है. राज्य सरकार की नाक के नीचे भ्रष्ट अधिकारी के दोनों हाथ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. बिना सरकार के संरक्षण के खनिज संपदा की लूट नहीं हो सकती. राज्य से कोयला,बालू, स्टोन चिप्स के अवैध उत्खनन एवं तस्करी की जांच हो, जिससे यह साबित हो सके कि इस लूट में कौन कौन राजनेता, पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-effect-of-cyclone-rain-expected-in-dhanbad-and-santhal-on-may-11/">धनबाद

: चक्रवात का असर, धनबाद व संथाल में 11 मई को बारि‍श के आसार
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मधु कोड़ा प्रकरण को भी यह सरकार पीछे छोड़ चुकी है. सत्ता में बैठे हुए लोग एवं भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से राज्य के खनिज संसाधन को लूटा जा रहा है. अब जब ईडी के जरिये भ्रष्ट अधिकारियों की लूट कथा सामने आ रही है तो कांग्रेस, झामुमो और राजद जैसी पार्टियां इसका समर्थन करने की बजाय विरोध करने में लगी हैं. राज्य सरकार में अगर नैतिक साहस है तो पूजा सिंघल प्रकरण की सीबीआई जांच की अनुशंसा करे. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-8-may-ed-interrogates-pooja-singhals-husband-jmm-surrounded-bjp-office/">शाम

की न्यूज डायरी।।8 मई।। IAS पूजा सिंघल के सब कायल। पूजा सिंघल के पति से ED की पूछताछ। JMM ने घेरा BJP ऑफिस। ताज के 22 बंद कमरों की होगी जांच। आ रहा है Asani रहें सावधान। बिहार के अलावा कई वीडियो।।
दीपक प्रकाश ने कहा कि खान सचिव के ठिकानों पर छापेमारी से अवैध तरीकों से अर्जित पैसे का मामला सामने आया है. जब केवल सचिव के ठिकानों से इतने पैसों की बरामदगी सामने आ रही है तो सरकारी नुमाइंदों के पास कितनी राशि होगी, यह समझना कठिन नहीं. प्रकाश ने आगे कहा कि साढ़े तीन करोड़ जनता की जनभावनाओं को देखते हुए हेमंत सोरेन इस्तीफा दें. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही