Search

 
 
 

RIMS controversy: भाजपा बेबुनियाद आरोप लगाने की राजनीति छोड़ें, तथ्य पेश करे- कांग्रेस

रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा के सभी आरोप निराधार, मनगढ़ंत और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं.
 

Ranchi: रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा के सभी आरोप निराधार, मनगढ़ंत और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशासनिक मामलों को राजनीतिक रंग देकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि यदि भाजपा के पास भ्रष्टाचार, अवैध वसूली या उत्पीड़न से जुड़े कोई सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक करे या जांच एजेंसी को सौंपे. बिना प्रमाण के प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाना उचित नहीं है.

 

कांग्रेस ने कहा कि दलित हितों की बात करने वाली भाजपा को पहले अपने शासनकाल को देखना चाहिए. पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार के समय दलित, आदिवासी, पिछड़े और कमजोर वर्गों के अधिकार सबसे ज्यादा प्रभावित हुए. अब राजनीतिक लाभ के लिए दलित अधिकारियों का नाम लेना भाजपा का दोहरा रवैया दिखाता है.

 

कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बचाव करते हुए कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. यदि किसी प्रशासनिक स्तर पर कोई मामला सामने आता है तो उसके समाधान के लिए तय प्रक्रिया मौजूद है. भाजपा को बिना तथ्यों के सनसनी फैलाने से बचना चाहिए.

 

कांग्रेस ने यह भी कहा कि भाजपा के शासनकाल में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था खराब थी. अस्पतालों में डॉक्टरों और दवाइयों की कमी जैसी समस्याएं थीं. ऐसे में भाजपा का नैतिकता की बात करना उचित नहीं है.

 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं और केंद्र सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसे आरोप लगा रही है. पार्टी ने भाजपा से तथ्य आधारित विपक्ष की भूमिका निभाने और झूठ व दुष्प्रचार की राजनीति छोड़ने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही