Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बाइक ने ट्रैफिक पुलिस को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, तीन घायल

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो के उकरिद मोड़ में बाइक ने ट्रैफिक पुलिस को टक्कर मार दी. जिससे एक की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. यह घटना रविवार की देर शाम की बतायी जा रही है. जिले में जुलूस को लेकर कई चेक पोस्ट बनाये गये थे. उकरिद मोड़ के पास बने चेक पोस्ट में तैनात जवान को बाइकसवार ने टक्कर मार दी थी. जिसे जवान घायल हो गया है. इसे भी पढ़ें - शेयर">https://lagatar.in/slow-start-of-the-stock-market-sensex-fell-410-points-hcl-tech-fell-1-76-percent/">शेयर

बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 410 अंक टूटा, एचसीएल टेक के शेयर 1.76 फीसदी लुढ़के

एक युवक की मौत हो गयी

बताया जा रहा है कि जिस बाइक ने जवान को टक्कर मारी है उसमें 3 लोग सवार थे. बाइक अनियंत्रित होकर सीधे चेक पोस्ट से टकरा गई. टक्कर के बाद बाइक पलट गयी. जिसमें से एक की मौत हो गयी. जबकि जवान समेत 3 लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है.  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गति से बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जिसके अफरा-तफरी मच गयी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचाने के क्रम में ही एक की मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें - मानव">https://lagatar.in/jharkhand-news-ranchi-news-human-smuggler-pannalals-wife-sunita-surrendered-in-court-nia-had-announced-reward/">मानव

तस्कर पन्नालाल की पत्नी सुनीता ने कोर्ट में किया सरेंडर, NIA ने की थी इनाम की घोषणा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही