Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : पिता-पुत्र पर तलवार से जानलेवा हमला, महिला समेत 7 घायल

Advertisement
Advertisement
Bokaro: बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के बारी कॉपरेटिव कॉलोनी में सोमवार को पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला हुआ. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को  सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान विजय कुमार मेहता व उनके पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=1cM6ngd6k1U

इसे भी पढ़ें -Twitter">https://lagatar.in/elon-musk-will-not-be-included-in-the-board-of-twitter-parag-aggarwal-informed/">Twitter

के बोर्ड में शामिल नहीं होंगे एलन मस्क, पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

दुकान से भीड़ खाली करने की कही बात

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को मिलाकर महिला समेत 7 लोग जख्मी हुए हैं. पुलिस हालात को देखते हुए घटनास्थल पर कैंप कर रही है. बताया जाता है कि पिता विजय और पुत्र दीपक दुकान खोलकर पास में ही गये थे. जब वापस दुकान पहुंचे तो देखा कि 10 लोग वहां बैठे हैं. दीपक ने दुकान से भीड़ हटाने को कहा. फिर अंदर आकर दुकान में बैठ गये. दीपक जैसे ही दुकान में बैठे तभी पहले से बैठे लोगों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. तलवार निकालकर दोनों पर हमला कर दिया. इससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गये. इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://lagatar.in/apart-from-the-youth-committee-muslim-youth-also-distributed-drinking-water-and-sherbet/">धनबाद

: रामनवमी पर पुराना बाज़ार में दिखा भाईचारा का अद्भुत नजारा

चाकू और तलवार से किया हमला 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस सपन कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. दुकानदार दीपक ने बताया कि एक समुदाय के लोग अचानक जानलेवा हमला कर दिये. लोगों ने मुझे चाकू और पिता को तलवार से मारा. इसे भी पढ़ें -बोलेरो">https://lagatar.in/chatra-news-bolero-collides-with-bike-civil-court-lawyer-dies-family-members-expressed-fear-of-murder/">बोलेरो

ने बाइक में मारी टक्कर, सिविल कोर्ट के वकील की मौत, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही