Search

बोकारो : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग शुरू, बनाये गये 1099 मतदान केंद्र

Bokaro : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के चौथे और अंतिम चरण की वोटिंग शुरू हो गयी है. बोकारो के चास एवं चंदनकियारी प्रखंड में वोटिंग हो रही है. जिसके लिए सभी 1099 मतदान केंद्रों बनाये गये है. मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होनी है. बोकारो के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही महिला और पुरुष की लाइन लगी हुई है. वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है. मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है. ( बोकारो">https://lagatar.in/category/jharkhand/coal-area/bokaro/">बोकारो

की दूसरी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
) इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-may-27-saryu-again-bursts-picture-bombs/">सुबह

की न्यूज डायरी।।27 मई।।सरयू ने फिर फोड़ा तस्वीर बम।।रास चुनावःकांग्रेस ने दोहराया दावा।।मलेशिया में फंसे श्रमिकों की वापसी।।दुनिया में तेल संकट की आहट।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

2763 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं

बता दें कि दोनों प्रखंडों में कुल 2763 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. जिसमें वार्ड सदस्य पद के लिए 1682, मुखिया पद के लिए 595, पंचायत सदस्य समिति के लिए 425 एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए 61 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/690-cases-of-human-trafficking-registered-in-jharkhand-in-last-three-years/">झारखंड

में पिछले तीन सालों में मानव तस्करी के 690 मामले हुए दर्ज

389 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है

वहीं दोनों प्रखंडों में कुल 389 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है. मतदान के लिए 531 भवनों में 1099  मतदान केंद्र बनाये गये है. वहीं अंतिम चरण के मतदान में 235 अतिसंवेदनशील, 642 संवेदनशील एवं 222 सामान्य मतदान केंद्र बनाये गये है. हेडक्वार्टर डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. दूसरे थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों को दूसरे इलाके की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसे भी पढ़ें - स्टेडियम">https://lagatar.in/dog-walking-in-the-stadium-cost-the-ias-couple-both-transferred/">स्टेडियम

में कुत्ता टहलाना IAS दंपती को पड़ा महंगा, दोनों का तबादला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//