Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कारोबारी रंजीत साव हत्या मामला : आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, आरोपी की गिरफ्तारी की कर रहे मांग

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : झरिया थाना क्षेत्र के ऊपर कुली में  शुक्रवार को कारोबारी रंजीत साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने धनबाद - सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. लोगों ने सड़क पर शव रखकर धरना दिया. सड़क जाम होने के कारण आने - जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बता दें कि 29 अप्रैल को दिनदहाड़े एमआरएफ टायर शोरूम के संचालक रंजीत साव को दुकान में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी थी. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahuls-advice-to-pm-modi-stop-the-bulldozer-of-hatred-and-start-running-power-plants/">राहुल

की पीएम मोदी को सलाह, नफरत का बुलडोजर बंद कर बिजली संयंत्र चलाना शुरू करें

बाइकसवार अपराधियों ने दिया था अंजाम 

बाइकसवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. पूरी घटना दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि मास्क पहने दो युवक दुकान में घुसे जिन्होंने रंजीत साव से थोड़ी देर में बातचीत की. फिर 5 गोली रंजीत साव को मारी. जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किये है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. अपराधी कतरास मोड़ की ओर भागे थे. इसे भी पढ़ें - साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-two-bodies-recovered-in-a-day-at-different-places/">साहिबगंज

: अलग-अलग जगहों पर एक दिन में दो शव बरामद

वीडियो रिकॉर्डिंग कर कराया गया पोस्टमार्टम 

जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने रात में ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ किया गया. पुलिस जांच कर रही है कि किसी से विवाद को नहीं था. जांच पड़ताल की जा रही है सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान करवायी जा रही है. वही सड़क जाम करने की सूचना पुलिस को दी गई. झरिया इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा ने कहा है कि अभी तक परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं की गई है मामला दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें - रिजर्व">https://lagatar.in/reserve-banks-assessment-economic-loss-of-50-lakh-crores-to-india-due-to-corona-and-russia-ukraine-war-recovery-will-take-12-years/">रिजर्व

बैंक का आकलन, कोरोना और रूस-यूक्रेन वार से भारत को 50 लाख करोड़ का आर्थिक नुकसान, रिकवरी में लगेंगे 12 साल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही