Search

 
 
 

Jharkhand News : CM हेमंत ने 319 सहायक आचार्य व 17 महिला पर्यवेक्षिका को सौंपा नियुक्ति पत्र

झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अलग-अलग जिलों से चयनित 319 सहायक आचार्य और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, श्रम मंत्री संजय यादव मुख्य रूप से शामिल हुए.
 
  • मजबूत और शिक्षित समाज ही राज्य को सशक्त बनाता है

Ranchi :  झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अलग-अलग जिलों से चयनित 319 प्रशिक्षित सहायक आचार्यों और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, श्रम मंत्री संजय यादव मुख्य रूप से शामिल हुए.

 

नियुक्ति पत्र वितरण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि एक मजबूत और शिक्षित समाज ही राज्य को सशक्त बनाता है.

 

आप सिर्फ नौकरी नहीं, राज्य के भविष्य को तैयार करने की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं :  हेमंत 

सरकार चाहती है कि गांव से लेकर शहर तक बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले और इसके लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति जरूरी है. मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों से पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की. सीएम ने कहा कि आप सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य को तैयार करने की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं. 

 

शिक्षक समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं : वित्त मंत्री

वहीं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि नियुक्ति पत्र पाने के बाद आपकी जिम्मेदारी है कि आप सभी शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में योगदान दें. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और सरकार लगातार नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम कर रही है.

 

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई. फिलहाल इस पहल से हेमंत सरकार नियुक्तियों के जरिए शिक्षा, रोजगार को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी कोशिश कर रही है और आने वाले दिनों में सरकार की ओर से कई और विभागों की नियुक्तियों का सौगात युवाओं को दे सकती है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही