Search

Jharkhand News : CM हेमंत सोरेन ने कहा छोटा पैकेट बड़ा धमाका, 7 साल के इशांक ने समंदर पर किया कमाल

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राज्य के नन्हे तैराक इशांक की बड़ी उपलब्धि की जानकारी साझा की है. महज 7 वर्ष की उम्र में इशांक ने भारत और श्रीलंका के बीच स्थित 29 किलोमीटर लंबे Palk Strait को पार कर इतिहास रच दिया है.
 
इशांक की सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बधाई संदेश.

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राज्य के नन्हे तैराक इशांक की बड़ी उपलब्धि की जानकारी साझा की है. महज 7 वर्ष की उम्र में इशांक ने भारत और श्रीलंका के बीच स्थित 29 किलोमीटर लंबे Palk Strait को पार कर इतिहास रच दिया है.

Uploaded Image

समुद्र फतह के बाद इशांक.

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि इशांक की यह सफलता अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का अद्भुत उदाहरण है. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की उपलब्धि हासिल करना पूरे झारखंड और देश के लिए गर्व की बात है.

हेमंत सोरेन ने इशांक, उनके परिवारजनों और ट्रेनर्स को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि इशांक ने न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही