- संविदा पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा इंट्री ऑपरेटर और सिविल कोर्ट के कंप्यूटर ऑपरटरों से वेतनमान में थोड़ा अंतर है. इन पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतनमान में एकरूपता लाने के लिए वेतनमान 5200-20200, GP-1900 निर्धारित किया गया है.
Ranchi : झारखंड सरकार ने कंप्यूटर ऑपरेटरों, डाटा इंट्री ऑपरेटरों का वेतमान में एकरूपता लाते हुए उनके वेतनमान को निर्धारित कर दिया है. इसके तहत कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा इंट्री ऑपरेटर का वेतनमान 5200-20200, GP-1900 निर्धारित किया गया है. वित्त विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
वित्त विभाग के इस आदेश से वैसे कंप्यूटर ऑपरेटर और डाटा इंट्री ऑपरेटर फिलहाल प्रभावित नहीं होंगे जिन्हें 5200-20200, GP-2400 के हिसाब से वेतन या मानदेय मिलता है. लेकिन उनकी सेवानिवृति या संविदा अवधि समाप्त होने के बाद ऐसे पद स्वतः 5200-20200, GP-1900 के वेतनमान में बदल जायेंगे.
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सिविल कोर्ट व राज्य के विभिन्न विभागों में कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा इंट्री ऑपरेटर कार्यरत हैं. सरकार में कुछ डाटा ऑपरेटरों की नियुक्ति वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में संविदा पर की गयी है. इन ऑपरेटरों के वेतनमान में थोड़ी असामनता है. इसलिए इसमें एकरूपता लाना जरूरी है.
सिविल कोर्ट में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को विधि विभाग द्वारा जारी The Civil Court Officers and Staff (Recruitment, Promotion,Transfer And Other Conditions) Rule 2008 मे कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा इंट्री ऑपरेटरों का भुगतान किया जाता है. इस रूल मे कंप्यूटर ऑपरेटरों का वेतनमान 5200-20200, GP-1900 निर्धारित है.
वित्त विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में संविदा पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा इंट्री ऑपरेटर और सिविल कोर्ट के कंप्यूटर ऑपरटरों से वेतनमान में थोड़ा अंतर है. इन पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतनमान में एकरूपता लाने के लिए वेतनमान 5200-20200, GP-1900 निर्धारित किया गया है.
इससे जिन कर्मचारियों को 5200-20200, GP-2400 के हिसाब से वेतन मिलता है वे तत्काल प्रभावित नहीं होंगे. लेकिन ऐसे कर्मचारियों की सेवानिवृति या संविदा अवधि समाप्त होने के बाद उनके पदों को वेतनमान 5200-20200, GP-1900 हो जायेगा.
Leave a Comment