Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रघुवर सरकार में हुए भ्रष्टाचार की खुल रही पोल, दोषी जा रहे जेल, कई चेहरे पाइपलाइन में- JMM

Advertisement
Advertisement
Ranchi : केंद्र सरकार पर हेमंत सरकार के खिलाफ साजिश रचने और झारखंड विरोधी सोच का आरोप लगाकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन किया. रांची में यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम ने किया. मौके पर उपस्थित पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि रघुवर सरकार के समय हुए सभी भ्रष्टाचार की धीरे-धीरे पोल खुल रही है. भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं और भाजपा के कई बड़े चेहरे अभी पाइपलाइन में हैं. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">रांची

की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि भाजपा शासन में 2010 से 2019 के बीच भ्रष्टाचार का खेल खेला गया. इसमें मनरेगा घोटाला प्रमुख है, लेकिन इस घोटाला को खनन से जोड़ कर मनगढंत कहानियां बनायी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि आज झारखंड में गरीब-आदिवासियों की सरकार बनी है. लेकिन भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियां से मिलकर हेमंत सरकार को बदनाम करने में लगी है. भाजपा की इस चाल को झारखंड की जनता और जेएमएम कभी भी बर्दाशत नहीं करेगी. इसे भी पढ़ें-ताइवान">https://lagatar.in/china-preparing-for-a-major-attack-on-taiwan-america-has-warned/">ताइवान

पर बड़े हमले की तैयारी में चीन? अमेरिका ने चेताया

राजभवन के पास कार्यकर्ताओं का धरना डीसी ऑफिस के पास जाकर सभा में बदला

इससे पहले जिला जेएमएम ने राजभवन के पास कार्यक्रम किया. उसके बाद उपस्थित कार्यकर्ता जुलूस के शक्ल में डीसी ऑफिस तक गये, जहां सभा को पार्टी के कई नेताओं ने संबोधित किया. मौके पर उपस्थित केंद्रीय सदस्य डॉ महुआ माजी ने कहा कि केन्द्र सरकार को अपना रवैया बदलना होगा. नहीं तो उसे झारखंड में काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.

भाजपा प्रवक्ता माफी मांगे, नहीं तो गिरफ्तारी के लिए जेएमएम बड़ा आंदोलन करेगा

रांची जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम और जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने शिबू सोरेन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव पर हमला बोला. इन्होंने भाजपा नेता से अविलम्ब झारखंडियों से माफी मांगने को कहा. अगर वे ऐसा नही करते हैं, तो जेएमएम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए बड़ा आंदोलन चलाएगी. इसे भी पढ़ें-क्वाड">https://lagatar.in/quad-summit-pm-modi-reaches-tokyo-grand-welcome-children-talk-in-hindi/">क्वाड

शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पहुंचे, भव्य स्वागत, बच्चों ने हिन्दी में की बातचीत

भाजपा गुमान में न रहे कि उनके कारण झारखंड राज्य का गठन हुआ

जेएमएम नेताओं ने कहा कि भाजपा यह गुमान में न रहे कि अलग राज्य उन्होंने दिलाया है. यदि उन्होंने दिलाया होता तो राज्य का नाम झारखंड नहीं बल्कि वनांचल होता. झारखंड खैरात में नहीं मिला है बल्कि इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी गयी है. [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही