Search

 
 
 

Jharkhand News : 9 सितंबर को DGP करेंगी समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था व लंबित मामलों पर होगी चर्चा

Ranchi News :  झारखंड पुलिस मुख्यालय में आगामी 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक होगी. इसका संचालन पुलिस मुख्यालय रांची स्थित सभागार से किया जाएगा. सभी जोन के IG, रेंज के DIG तथा जिलों के SSP और SP को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है.
 
झारखंड पुलिस मुख्यालय
  • झारखंड पुलिस मुख्यालय में 9 सितंबर को होगी समीक्षा बैठक
  • DGP लेंगी कानून-व्यवस्था का फीडबैक
  • थानों के लंबित मामलों पर होगी चर्चा

Ranchi News :  झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य की पुलिसिंग और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित की है. पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से उनके क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और लंबित मामलों की जानकारी ली जाएगी.

 

समीक्षा बैठक 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगी. इसका संचालन पुलिस मुख्यालय रांची स्थित सभागार से किया जाएगा. सभी जोन के IG, रेंज के DIG तथा जिलों के SSP और SP को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है.

 

छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई की होगी पड़ताल

बैठक में प्रमुख रूप से हाल के दिनों में हुए छात्र आंदोलन और प्रदर्शन के दौरान जिलों में की गई पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी. अधिकारियों से आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मामलों, की गई विधिक कार्रवाईयों और मौजूदा स्थिति की जानकारी ली जाएगी.

 

QR स्कैनिंग सिस्टम की प्रगति पर भी नजर

पुलिस की बीट व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए शुरू की गई QR स्कैनिंग प्रणाली की भी समीक्षा की जाएगी. जिलों में यह व्यवस्था कितनी प्रभावी तरीके से लागू हो रही है और इससे बीट पुलिसिंग में कितना सुधार हुआ है, इसकी रिपोर्ट अधिकारियों से ली जाएगी.

 

पुलिसकर्मियों के लंबित ACP-MACP मामलों पर फोकस

बैठक में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से जुड़े ACP और MACP के लंबित मामलों की भी समीक्षा होगी. मुख्यालय की ओर से लंबित मामलों की स्थिति और उनके निपटारे को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी.

 

मालखाना और प्रभार हस्तांतरण की भी होगी समीक्षा

बैठक के एजेंडे में थानों में मालखाना की मौजूदा स्थिति भी शामिल है. मालखाना के रखरखाव के साथ-साथ प्रभार सौंपने से संबंधित जो मामले अभी लंबित हैं, उनकी भी समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा पुलिसकर्मियों से जुड़े अंतिम वेतन प्रमाण-पत्र यानी Last Pay Certificate के लंबित मामलों को भी बैठक में उठाया जाएगा. ऐसे मामलों को जल्द निपटाने के लिए जिलों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा होगी.

 

PPT के जरिए अधिकारियों को देना होगा अपने-अपने जिले का अपडेट

समीक्षा बैठक को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों को पहले से तैयारी करने को कहा है. संबंधित IG, DIG, SSP और SP को अपने क्षेत्र की स्थिति, आंकड़े और अब तक की प्रगति रिपोर्ट की PPT तैयार करनी होगी. बैठक में अधिकारियों को पीपीटी माध्यम से ही अपने जिले या क्षेत्र की रिपोर्ट पेश करनी होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही