Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में 12 से 4 तक घर से निकलना मना है

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : 8 अप्रैल को शहर का मौसम स्थिर रहा. तापमान 42 डिग्री के आसपास रहा. दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही. मौसम विभाग ने भी किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं दिए हैं. मौसम विभाग ने Dhanbad">https://dhanbad.nic.in">Dhanbad

 में गर्मी की स्थिति को देखते हुए कई सुझाव भी दिए हैं. भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है. ताकि लू लगने से बचा जा सके. गौरतलब है कि धनबाद जिला को कोयला क्षेत्र की राजधानी कहा जाता है. कोयले उत्खनन और जमीन के नीचे आग लगी होने की वजह से जिला में गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है. ( भीषण">https://lagatar.in/jharkhand-news-dhanbad-news-doctors-advice-avoid-sunlight-drink-plenty-of-water/">भीषण

गर्मी में खुद का ख्याल कैसे रखें ! Dhanbad के डॉ रवि आनंद, डॉ ईसानी रॉय, डॉ राजेश कुमार व डॉ प्रजन्या के सुझाव पढ़ें )

 विभाग के सुझाव -चाय, कॉफी बंद करो 

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने गर्मी को देखते हुए नागरिकों के लिए सुझाव जारी किए हैं. जिसमें कहा गया है कि दिन के 12 से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से परहेज करें. बहुत जरूरत होने पर छाता, टोपी, पानी का बोतल लेकर निकलें. दिन भर रुक- रुक कर पानी या लिक्विड लेते रहें. 2 से 4 बजे के बीच किचन में जाने से बचें. साथ ही चाय, कॉफी और फ्रिज में रखा सामान खाने से बचें. शरीर का तापमान नापते रहें. बॉडी टेंप्रेचर 40 डिग्री सेल्सियस या 104 फारेनहाइट से ज्यादा रहने तथा स्किन ज्यादा गर्म और लाल रहने पर डॉक्टर से मिलें. मौसम विभाग ने किसानों को सुझाव दिया है कि बाग-बगीचे में पेड़, पौधों को पर्याप्त पानी देते रहे. मवेशियों के बाड़े में पानी का टब, खिड़कियों में जूट का बोरा भिंगो कर लगाएं तथा साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखें. यह भी पढ़ें : स्कूल">https://lagatar.in/dhanbad-student-murdered-in-school-last-15-days-no-action-father-said-even-if-i-am-killed-i-will-get-the-killers-punished/">स्कूल

में स्टूडेंट की हत्या, बीते 15 दिन, कार्रवाई नहीं, पिता बोले -चाहे मारा जाऊं, हत्यारों को सजा दिलवाऊंगा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही