Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नौ घंटे तक ED ने IAS पूजा सिंघल और उनके पति से की पूछताछ

Advertisement
Advertisement
Ranchi: ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा से मंगलवार को नौ घंटे तक पूछताछ की है. ईडी ने पूजा सिंघल और उनके पति से दिन के 11 बजे से लेकर रात आठ बजे तक पूछताछ की. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने पूजा सिंघल से पहले दिन की पूछताछ में मनरेगा घोटाले के आरोपी रामविनोद सिन्हा से पांच प्रतिशत कट मनी लेने और उस दौरान आय से 1.43 करोड़ अधिक बैंक खातों में होने की पहलूओं पर पूछताछ की. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">रांची

की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बयान से मुकरा सीए, कहा पैसे मेरे नहीं

ईडी की टीम ने आईएएस पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी. जहां से 19.31 करोड़ रुपये और 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये थे. इस मामले में मंगलवार को ईडी पूजा सिंघल उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार से पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, 19.31 करोड़ रुपये बरामदगी के मामले में सुमन कुमार ने ईडी के सामने कहा है कि जो रुपये उसके घर से मिले हैं वो उसके नहीं हैं. पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और सुमन तीनों को एक साथ बिठा कर पूछताछ कर रही है. इसी दौरान तीनों ही ईडी के सवालों से असहज हो गए. इस दौरान सुमन ने यह भी जानकारी दी है कि पैसे उसके नहीं है. पहले सीए सुमन कुमार कह रहा था कि सारे पैसे उसी के हैं. हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है. इसे भी पढ़ें-IAS">https://lagatar.in/ias-pooja-singhal-case-ca-retracted-from-the-statement-said-money-is-not-mine/">IAS

पूजा सिंघल प्रकरण: बयान से मुकरा सीए, कहा- पैसे मेरे नहीं !

ईडी ऑफिस लाए गए दस्तावेज

जानकारी के मुताबिक, ईडी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान सुमन कुमार, पूजा सिंघल और उनके पति के घर, अस्पताल और दफ्तर से जब्त दस्तावेज को भी ईडी ऑफिस लाया गया है. दो बड़े-बड़े बक्सों में भरे दस्तावेज कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी दफ्तर लाए गए हैं. पूछताछ के दौरान ईडी ने शैल कंपनियों से जुड़े दस्तावेज भी मंगाए हैं. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/pooja-singhal-case-reaches-hc-ia-filed-demanding-cbi-probe-and-security-to-ed-office/">BREAKING

: पूजा सिंघल प्रकरण पहुंचा HC, IA दायर कर CBI जांच और ED कार्यालय को सुरक्षा देने की मांग
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही