Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ED ने विशाल चौधरी को लिया हिरासत में !, पांच करोड़ रुपये बरामदगी की सूचना

Advertisement
Advertisement
Ranchi: आईएएस पूजा सिंघल प्रकरण में ईडी की जांच लगातार">http://lagatar.in">लगातार

जारी है. इसी दौरान मंगलवार को ईडी ने रांची में विशाल चौधरी, अनिल झा और निशित केसरी के ठिकाने पर छापेमारी की. जो सूचना मिल रही है उसके अनुसार, ईडी ने विशाल चौधरी को हिरासत में लिया है. इसके अलावा सूचना है कि अशोक नगर रोड नंबर 6 स्थित आवास से पांच करोड़ रुपये की बरामदगी भी हुई है. ईडी को नोट गिनने के लिए दो मशीनें लानी पड़ी हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">रांची

की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
[caption id="attachment_316777" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/1-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विशाल चौधरी को अपने साथ ले जाती ईडी की टीम[/caption]

बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है विशाल

विशाल चौधरी मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. रांची में फ्रंटलाइन ग्लोबल जैसी कई कंपनियां बनाकर इसने झारखंड में सरकारी टेंडर हासिल किया. स्किल इंडिया के कई प्रोजेक्ट पर भी यह काम कर रहा है. देखें वीडियो

आईएएस अफसरों का है बेहद करीबी

विशाल चौधरी के बारे में बताया जा रहा है कि वह कई आईएएस अफसरों का बेहद करीबी है. वो ब्लैक मनी को व्हाइट करने का काम किया करता था. ईडी की टीम फिलहाल विशाल चौधरी और उसके कई करीबियों के यहां एक साथ छापा मार रही है. विशाल चौधरी झारखंड के एक टॉप ब्यूरोक्रेट्स का भी करीबी बताया जा रहा है. विशाल झा का संबंध एक बिल्डर से भी बताया जा रहा है. इसके अलावा विशाल चौधरी एक चर्चित व्यक्ति के लिये भी काम करता था.अशोक नगर के रोड नंबर 6 स्थित विशाल का घर देखने में सामान्य सा लगता है, लेकिन आसपास के लोगों की मानें तो यहां रात में कई अधिकारी हाजिरी लगाते हैं. इसे भी पढ़ें- ABVP">https://lagatar.in/abvp-locks-down-ru-vice-chancellor-assures-extension-of-exam-date/">ABVP

ने RU में की तालाबंदी, कुलपति ने परीक्षा की तारीख बढ़ाने का दिया आश्वासन

अनिल झा और दुर्गा झा के यहां भी छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की छापेमारी अनिल झा के यहां भी चल रही है. अनिल झा पर गिरफ्तार आइएएस पूजा सिंघल और खान विभाग में ऊपर तक काली कमाई पहुंचाने का आरोप है. अनिल झा अभिजीता कंस्ट्रक्शन में पार्टनर बताया जा रहा है. यह भी सूचना आ रही कि ईडी अनिल झा के भाई और दुर्गा डेवलपर्स के मालिक दुर्गा झा और एक अन्य संबंधित के यहां भी छापेमारी कर रही है. इनके कार्यालयों और घरों में यह छापेमारी चल रही है.दुर्गा डेवलपर्स का कार्यालय रांची के अरगोड़ा चौक के पास अशोक नगर, रोड नंबर 5 में है. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही