Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के स्थानांतरण संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए शिकायत निवारण समिति का गठन किया है.
समिति के अध्यक्ष अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) मनोज कौशिक बनाए गए हैं. वहीं, सदस्य के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) पंकज कंबोज और पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) सुरेंद्र कुमार झा को शामिल किया गया है.
सुरेंद्र कुमार झा को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है. पुलिस मुख्यालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment