Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला : चार साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, चचेरे भाई पर लगा आरोप

Advertisement
Advertisement
Gumla : गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र मुरूमकेला जोजो टोली गांव में चार साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. यह घटना सोमवार देर शाम की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक बच्चे के चचेरे भाई ने घटना को अंजाम दिया है. सनकी चचेरे भाई ने घर के आंगन में चाकू से गला रेत कर चार साल के मासूम भाई की हत्या कर दी. घटना से गांव में सनसनी फैल गई है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है.( गुमला">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/gumla/">गुमला

की दूसरी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
) इसे भी पढ़ें - जोधपुर">https://lagatar.in/jodhpur-stone-pelting-after-eid-prayers-police-lathi-charge-internet-service-stopped/">जोधपुर

: ईद के नमाज के बाद पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, इंटरनेट सेवा बंद

सनकी ने हत्या के बाद गांव वालों को ललकारा

सोमवार देर शाम चार वर्षीय मृतक हर्ष जोय केरकेट्टा के पिता अनुप केरकेट्टा गांव में थे. वहीं  बच्चे की मां बिलासी कंडुलना खूंटी में रह कर नर्स ट्रेनिंग कर रही थी. इसी बीच सनकी मिजाज वाले 25 वर्षीय चचेरे भाई रंजन केरकेट्टा ने घर में रखे चाकू से अपने भाई हर्ष को आंगन में पटक कर काफी बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी भाई रंजन केरकेट्टा घटनास्थल से फरार होकर दूसरे टोले पहुंच गया और अपने हाथ में एक टांगी लेकर गांव वालों को ललकारने लगा. हत्या की खबर मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें - विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-news-under-secretary-of-health-department-filed-a-case-against-mla-saryu-rai-in-doranda-police-station/">विधायक

सरयू राय के खिलाफ डोरंडा थाना में स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव ने दर्ज कराया मामला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही