Search

 
 
 

गांजा लदा पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, 100 से अधिक पैकेट गांजा बरामद

 
Gumla :कामडारा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. पिकअप वैन में गांजा लदा हुआ है. झारखंड के रास्ते गांजा की तस्करी हो रही है.  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गांजा पैकेट लेकर पटना ले जाया जा रहा था. पिकअप वैन संख्या BR-03K-6098 अनियंत्रित होकर बैंक ऑफ इंडिया कामडारा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में चालक और उप चालक आंशिक रूप से जख्मी हुए और तस्करी का खुलासा होने से भागने लगे. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को कर्बला बगीचा के पास पकड़ा गया. इसे भी पढ़ें - एलन">https://lagatar.in/elon-musks-big-announcement-about-twitter-users-will-have-to-pay-money/">एलन

मस्क का ट्विटर को लेकर बड़ा ऐलान, अब यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे  

100 से अधिक पैकेट गांजा बरामद

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन से करीब 100 पैकेट से अधिक की संख्या में गांजा बरामद किया गया है,जिसकी कीमत लाखों रूपए में है. गिरफ्तार चालक जयकांत कुमार चौधरी बिहार का रहने वाला है. उसने बताया कि वर्तमान में वह मेंहदीगंज हकीमगंज जिला पटना में रह कर पढ़ाई करता है और अपने एक दोस्त संतोष कुमार को साथ लेकर बिलासपुर से मंगलवार की सुबह 4 बजे पिकअप वाहन लेकर पटना के लिये निकला था. लेकिन,रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दोनों पकड़े गये. पिकअप वैन बिहार के भोजपुर जिला का है. इसे भी पढ़ें - खूंटी">https://lagatar.in/jharkhand-news-khunti-plfi-militant-laka-pahan-killed-in-police-encounter/">खूंटी

: PLFI उग्रवादी लाका पाहन पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही