Search

 
 
 

Jharkhand News: लापता बच्चों पर झारखंड CID अलर्ट, सभी जिलों के SP-SSP से मांगी रिपोर्ट

लापता बच्चों की बढ़ती घटनाओं और मानव तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर झारखंड सीआईडी ने राज्य के सभी जिलों के एसपी और एसएसपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. यह रिपोर्ट सोमवार को पटना में आयोजित होने वाली उच्च स्तरीय सम्मेलन-सह-परामर्श बैठक के मद्देनजर तलब की गई है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi: लापता बच्चों की बढ़ती घटनाओं और मानव तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर झारखंड सीआईडी ने राज्य के सभी जिलों के एसपी और एसएसपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. यह रिपोर्ट सोमवार को पटना में आयोजित होने वाली उच्च स्तरीय सम्मेलन-सह-परामर्श बैठक के मद्देनजर तलब की गई है. 


बैठक में पुलिस विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के नोडल अधिकारी शामिल होंगे, जहां लापता बच्चों की बरामदगी और मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा होगी.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/36-hospitals-listed-under-ayushman-lack-fire-nocs

https://lagatar.in/bus-permit-system-stalled-in-jharkhand-operations-of-over-200-buses-affected-warning-of-agitation

 

सीआईडी ने जिलों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिले में लापता बच्चों और मानव तस्करी से जुड़े मामलों की वर्तमान स्थिति, जांच के दौरान सामने आने वाली चुनौतियां, उनके समाधान, महत्वपूर्ण केस स्टडी, अब तक अपनाई गई प्रभावी कार्यप्रणाली (बेस्ट प्रैक्टिसेज) तथा अखिल भारतीय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझावों सहित विस्तृत प्रस्तुति तैयार कर भेजें.

 

बैठक का उद्देश्य राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, लापता बच्चों की त्वरित बरामदगी की व्यवस्था को मजबूत करना, मानव तस्करी के संगठित नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की रणनीति तैयार करना और पूरे देश में एक समान एवं प्रभावी कार्यप्रणाली विकसित करना है. 


झारखंड की ओर से भी जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें राज्य में किए गए प्रयासों, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना को रखा जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही