Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी : PLFI उग्रवादी लाका पाहन पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर

Advertisement
Advertisement
Khunti : मुरहू थाना क्षेत्र के इंदिपीड़ी कोटा जंगल में पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में कुख्यात पीएलएफआई उग्रवादी लाका पाहन के मारे जाने की सूचना है. यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई है. जिसमें एक नक्सली ढ़ेर हो गया है. ( खूंटी">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/khunti/">खूंटी

की दूसरी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-04-may-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।04 MAY।लोहरदगाःयुवक-युवती का शव बरामद।थम नहीं रहा बन्ना-सरयू विवाद।बाबूलाल ने पंकज मिश्रा को फिर लपेटा।डेनमार्क में पीएम मोदी की अपील।समेत कई खबरें और वीडियो।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई 

खूंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इंदिपीड़ी कोटा जंगल में  नक्सली छिपे हुए है. जिसके बाद पुलिस टीम जंगल में छापेमारी करने पहुंची. पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उग्रवादियों को घेरने लगी. जिसमें पीएलएफआई उग्रवादी लाका पाहन मारा गया है. वहीं उनका दस्ता भागने में सफल हुआ है.  खूंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि घटनास्थल के लिए एफएसएल की टीम और मजिस्ट्रेट की तैनाती के बाद शव को जंगल से निकाला जायेगा. मारे गये नक्सली पर खूटी जिले में 42 मामले दर्ज हैं. वहीं चाईबासा सहित कुल 54 मामले दर्ज हैं जिनमें लेवी हत्या और पुलिस पर हमला दर्ज हैं   इसे भी पढ़ें - राज">https://lagatar.in/raj-thackerays-provocative-announcement-again-wherever-there-is-azaan-on-loudspeaker-read-hanuman-chalisa-there/">राज

ठाकरे का फिर भड़काऊ ऐलान- लाउडस्पीकर पर जहां हो अजान, वहां पढ़ें हनुमान चालीसा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही