Search

 
 
 

कोडरमा : दुकानों में तोड़फोड़, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

 
Koderma :  सोमवार सुबह कोडरमा शहर में एक समुदाय द्वारा दूसरे समुदाय के दुकानों में तोड़फोड़ की गई है. जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल फैल गया.  मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन,पुलिस कप्तान कुमार गौरव एवं पुलिस बल के जवान कोडरमा बाजार पहुंचे हुए है और माहौल को शांत कराने में जुट गये. इसे भी पढ़ें - इस">https://lagatar.in/banks-will-remain-closed-for-four-consecutive-days-this-week-deal-with-urgent-work/">इस

सप्ताह लगातार चार दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

रामनवमी जुलूस में किया गया था पथराव 

बताया जा रहा है कि रविवार को निकली रामनवमी जुलूस पर एक विशेष समुदाय ने पथराव किया था. जुलूस में शामिल लोगों ने त्योहार में खलल ना पड़े, इसलिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. सोमवार को हिंदू संगठनों द्वारा सदर थाना में आवेदन देकर कल की घटना पर दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की. इसी दौरान कुछ युवकों ने कोडरमा बाजार में विशेष समुदाय के दुकानों में तोड़फोड़ की. वहीं दूसरी ओर उसी समुदाय के लोगों द्वारा जलवाबाद में बजरंग दल मुर्दाबाद के नारे लगाये गये. मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल काफी संख्या में तैनात हैं. मीडिया वालों को भी वहां जाने की अनुमति नहीं है, समाचार लिखे जाने तक स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है. इसे भी पढ़ें - गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-farmers-garden-is-flourishing-earning-crores-by-planting-drywood-on-fallow-land/">गिरिडीह

: लहलहा रही किसान की बगिया, परती जमीन पर सखुआ लगाने से करोड़ों की आमदनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही