Search

 
 
 

लोहरदगा : पांच दिन बाद शुरू हुई इंटरनेट सेवा

 
Lohardaga : लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी शोभायात्रा में पथराव और आगजनी की घटना हुई थी.  जिसके बाद इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है.  घटना के पांच दिन बाद यानी शुक्रवार देर रात इंटरनेट सेवा बहाल किया गया है. शुक्रवार को थोड़ी स्थिति सामान्य होता देख प्रशासन के अनुरोध पर इंटरनेट सेवा को फिर से बहाल किया गया है. बता दें कि शोभायात्रा में पथराव और आगजनी की घटना के बाद सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था. जिसके बाद लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-16-april-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।16 APR।।CM हेमंत ने लिया संज्ञान।।सरयू के आरोप पर बन्ना का जवाब।।कोल्हान में कांग्रेस को झटका।।कर्नाटकःईश्वरप्पा का इस्तीफा।।भारत ने चीन को चेताया।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

धार्मिक स्थल में  फेंका गया था पत्थर

गौरतलब है कि सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित एक समुदाय के धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार रात पत्थर फेंका था,  जिसके बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी. उपद्रवियों ने एक पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल सेन्हा प्रखंड व पुलिस प्रशासन को दी. मामले कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया. इसे भी पढ़ें - गुवा:">https://lagatar.in/gua-commemoration-of-the-suffering-of-the-lord-jesus-christ-in-the-catholic-church-of-gua-on-good-friday/">गुवा:

गुड फ्राइडे पर गुवा के कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु मसीह के दुखभोग का किया स्मरण
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही