Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर बनने का मौका, 56 पदों पर सीधी बहाली

Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर के 56 खाली पदों पर संविदा के आधार पर बहाली का फैसला किया है. इसके लिए अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर के 56 खाली पदों पर संविदा के आधार पर बहाली का फैसला किया है. इसके लिए अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.


यह बहाली धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज, दुमका के फुलो झानो मेडिकल कॉलेज, पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए की जाएगी.


कुल 56 पदों में 38 पद अनारक्षित (UR), 12 पद अनुसूचित जनजाति (ST) और 6 पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं. नियुक्ति एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, शिशु रोग, सर्जरी, ईएनटी समेत 18 अलग-अलग विभागों में की जाएगी.


चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 2 लाख 50 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा. इसके अलावा किसी तरह का अतिरिक्त भत्ता या अन्य सुविधा नहीं दी जाएगी.


यह नियुक्ति संविदा पर होगी. सेवा की अवधि अधिकतम दो साल, नियमित नियुक्ति या प्रोन्नति होने तक, या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक रहेगी. इनमें जो भी पहले होगा, वही लागू होगा. अगर काम संतोषजनक रहा तो वित्त विभाग की मंजूरी के बाद सेवा अवधि बढ़ाई भी जा सकती है.


प्रोफेसर पद के लिए अभ्यर्थियों के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के तय मानकों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव होना जरूरी है. सभी वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष तय की गई है.


वॉक-इन-इंटरव्यू 3 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से होगा. इच्छुक उम्मीदवार स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट [www.jharkhand.gov.in/health](http://www.jharkhand.gov.in/health) के Recruitment सेक्शन से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही