Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची सदर अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, 240 मरीज ऑक्सीजन सपोर्टेड, मिल रहे सिर्फ 10-12 को

Ranchi: देश के दूसरे राज्यों की तरह से ही रांची के सदर अस्पताल में भी ऑक्सीजन खत्म हो गया है. इसे लेकर मरीजों के परिजन हंगामा कर रहे हैं. सदर अस्पताल में कोरोना के तकरीबन 300 मरीज भर्ती हैं. इनमें से 240 मरीज ऑक्सीजन सपोर्टेड हैं. पर, सिर्फ 10-12 मरीजों को ही ऑक्सीजन मिल पा रहा है.


सदर असप्ताल में ऑक्सीजन आउटसोर्स करने वाली एजेंसी ज़ी एलर्ट के इंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि सुबह 4:00 बजे तक मरीजों को सिलेंडर दिया गया है. अभी सिलेंडर का स्टॉक खत्म हो गया है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/r55555-1024x475.jpg"

alt="" class="wp-image-54244"/>

बड़े सिलेंडर की सप्लाई सही से नहीं हो रही है : डिप्टी सीएमएस

सदर अस्पताल के डिप्टी सीएमएस डॉक्टर मंडल ने बताया कि बड़े सिलेंडर की सप्लाई सही से नहीं हो रही है. जिससे हम मरीजों को फुल फ्लो में ऑक्सीजन नहीं दे पा रहे हैं. सदर से जो सिलेंडर रिफिल के लिए जाता है, उन्हें भी रिफिलिंग सेंटर में लाइन में लगा दिया जाता है. जिससे देर हो रही है. उन्होंने बताया कि पहले दो एजेंसी से ऑक्सीजन की सप्लाई होती थी, तो सही से चल रहा था. अब एक ही एजेंसी से सप्लाई हो रहा है, जिससे दिक्कत की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/rrrr1111-1024x475.jpg"

alt="" class="wp-image-54245"/>

मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया


अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से दिक्कतें आ रही है. अब बहुत कम ऑक्सीजन बचे हैं. इस कारण सभी मरीजों को ऑक्सीजन नहीं दिया जा पा रहा है. सिर्फ उन्हें ही ऑक्सीजन दिया जा पा रहा है, जिन्हें बहुत ज्यादा जरुरत है. अस्पताल के कर्मियों के मुताबिक दिन के 12 बजे के बाद ऑक्सीजन मिलने पर ही सभी मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा पायेगा.
ऑक्सीजन खत्म होने की खबर मिलने के बाद मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया है. पहले तो उन्होंने हंगामा किया. फिर ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर लेकर लाईन में खड़े हो गये हैं. ताकि जैसे ही ऑक्सीजन मिले वह अपने परिवार तक पहुंचा सकें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही