Search

Jharkhand News : खूंटी के कर्रा में PLFI उग्रवादियों ने मशीन फूंकी, फायरिंग की

Khunti News - Khunti : खूंटी के कर्रा में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के उग्रवादियों ने रेलवे का काम कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन में आग लगा दी है. उग्रवादियों ने डर पैदा करने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की. घटना गुरुवार की रात की है. घटनास्थल धुर्वा-कर्रा रोड में कुलहुट्टू में है. सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह कर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
 
फायरिंग करने व मशीन में आग लगाने के बाद उग्रवादियों ने पर्चा छोड़ा.

Khunti News - Khunti : खूंटी के कर्रा में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के उग्रवादियों ने रेलवे का काम कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन में आग लगा दी है. उग्रवादियों ने डर पैदा करने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की. घटना गुरुवार की रात की है. घटनास्थल धुर्वा-कर्रा रोड में कुलहुट्टू में है. सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह कर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

पुलिस ने घटनास्थल से एक पर्चा बरामद किया है. पर्चे में उग्रवादियों ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए लिखा है कि बिना बात किये काम शुरु करने पर अंजाम बुरा होगा. पुलिस के मुताबिक उग्रवादियों ने लेवी (रंगदारी वसूली) के लिए इस घटना को अंजाम दिया है. 

बताया जाता है कि गुरुवार की रात पीएलएफआई के उग्रवादी कुलहुट्टू पहुंचे. उग्रवादियों ने कंस्ट्रक्शन साईट पर मौजूद कर्मचारियों को धमकी दी. डराने के लिए फायिरंग की. साथ ही साईट पर लगाये गये मशीन पर पेट्रोल छिड़क कर उसमें आग लगा दी. घटना के बाद पर्चा छोड़ कर उग्रवादी वहां से चले गये. साथ ही कंपनी के कर्मचारियों से कहा कि पहले बात करना होगा, उसके बाद ही काम शुरु होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही