Search

 
 
 

Jharkhand Weather : 13 जिलों में तेज आंधी व वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. राज्य के कई जिलों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
 
  • अगले कुछ दिनों तक बदला-बदला रहेगा मौसम का मिजाज
  • 13 जिलों में गर्जन, वज्रपात और तेज आंधी का पूर्वानुमान

Ranchi :  झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

 

धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

 

वहीं रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और मेघ गर्जन की संभावना है.

 

रांची में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 जून को भी रांची और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है.

 

पिछले 24 घंटों के दौरान पाकुड़िया में सबसे अधिक 80 मिमी वर्षा दर्ज की गई. वहीं नवाडीह, पुटकी, बोकारो थर्मल, गोविंदपुर और रामगढ़ समेत कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने तथा बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही