Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News: रांची समेत इन 17 जिलों में तेज हवा व ठनका के साथ बारिश का अनुमान

Ranchi : झारखंड के 17 जिलों में आज (18 जून) को आंधी और बारिश का अनुमान है. वज्रपात (ठनका गिरने) की आशंका भी है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने सभी 17 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. मौसम विभाग के मुताबिक यह मॉनसुन के सक्रिय होने के कारण हो रहा है.

 

जिन 17 जिलों में आंधी व बारिश का अनुमान हैं, उनमें राजधानी रांची समेत अन्य जिले शामिल हैं. अन्य जिलों में चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसांवा, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ व साहेबगंज जिला शामिल है. 

 

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इन 17 जिलों में गुरुवार को तेज हवाएं चलेंगी. हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा से अधिक हो सकती है. तेज बारिश के साथ ही ठनका गिरने का भी अंदेशा है. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. आंधी व पानी के दौरान वैसी जगहों पर ना रूकें जहां ठनका गिरने का अंदेशा हो. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही