Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

6 माह से ड्यूटी से गायब लिपिक को रांची डीसी का निर्देश, 25 अप्रैल तक करें ज्वॉइन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची जिला अंतर्गत चान्हो अंचल के निम्नवर्गीय लिपिक कर्मी आनंद प्रवीण तिग्गा पिछले 6 माह से ड्यूटी से गायब है. वो भी बिना सूचना के ही छुट्टी मना रहे है. आनंद प्रवीण तिग्गा को रांची डीसी ने नोटिस जारी 25 अप्रैल तक ज्वांइन करने का निर्देश दिया है. चान्हो सीओ के प्रतिवेद के अनुसार आनंद प्रवीण तिग्गा बिना किसी सूचना या आवेदन के 6 माह से अधिक समय से अनुपस्थित हैं.  साल 2021 के सितंबर में आनंद प्रवीण तिग्गा को निलंबित किया गया था. निलंबन समय में इनका मुख्यालय मांडर अंचल तय किया गया था. लेकिन तय मुख्यालय मे भी उपस्थिति की सूचना प्राप्त नहीं है. इनके  आचरण के विरूद्ध आरोप प्रपत्र ‘क’ गठित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-not-five-40-lakh-people-died-due-to-corona-said-modi-is-lying/">राहुल

गांधी ने कहा, कोरोना से पांच नहीं, 40 लाख लोगों की मौत हुई, कहा- मोदी झूठ बोल रहे हैं

डीसी ने की सूचना सार्वजनिक

जिसके बाद रांची डीसी के द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी की गई है. सूचना में  आनंद प्रवीण तिग्गा को नियम के अनुसार लास्ट अवसर प्रदान दिया गया है जिसमें 25.04.2022 तक अंचल अधिकारी मांडर के समक्ष योगदान देने का निर्देश दिया गया है. दिये गये समय तक यदि आनंद प्रवीण तिग्गा जॉइनिंग नहीं करते हैं तो यह मान लिया जाएगा कि लोकहित/सरकार के हित में सेवा प्रदान करना नहीं चाहते है. इसके बाद भी भाग्य कार्यवाही करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें - दुमका">https://lagatar.in/jharkhand-news-dumka-poster-in-the-name-of-maoists-said-forest-department-should-remove-sunil-soren-from-work/">दुमका

: माओवादियों के नाम पर पोस्टरबाजी, कहा – वन विभाग सुनील सोरेन को काम से हटाये [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही