Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : हातमा में 83 डिसमिल जमीन के लिए दो पक्ष आमने सामने, मीडिया के सामने तोड़ी गई बाउंड्री

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने- सामने आ गये है. दोनों पक्षों जमीन पर अपनी- अपनी दावेदारी पेश कर रहे है. जिस जमीन पर दावेदारी पेश की जा रही वो हातमा मौजा स्थित सरईटांड में है. रंजित टोप्पो जमीन को पुश्तैनी बता रहे है. साथ ही मालिकाना हक भी जता रहे है. वहीं दूसरा पक्ष प्रभु उरांव और फूलो टोप्पो भी इसी जमीन पर अपना दावा जता रहे है. यह जमीन 83 डिसमिल है. जहां शनिवार को काफ़ी देर तक हंगामा होता रहा. जिसके बाद आक्रोशित रंजित टोप्पो एवं उनके सहयोगियों ने मीडिया की मौजूदगी में विवादित ज़मीन पर खडी बाउंड्री तोड़ दी. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/ranchi-news-one-such-district-of-jharkhand-where-the-sp-changes-every-five-to-eight-months/">झारखंड

का एक ऐसा जिला जहां हर पांच से आठ माह में बदल जाते हैं एसपी

माफ़ियाओं के साथ मिलक़र जमीन पर बाउंड्री खड़ी करने का आरोप 

इस विवादित भूमि पर फ़िलहाल जो दो पक्ष अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. प्रथम पक्ष है रंजित टोप्पो. दूसरा पक्ष है प्रभु उराँव और फूलो टोप्पो. रंजित टोप्पो के मुताबिक़ प्रभु उरांव और फूलो टोप्पो ने ज़मीन मफ़ियाओं के साथ मिलक़र उनकी ज़मीन पर बाउंड्री खड़ी कर दी है. इसे भी पढ़ें - गोरखनाथ">https://lagatar.in/nias-entry-in-gorakhnath-temple-attack-case-nia-will-interrogate-murtaza-abbasi/">गोरखनाथ

मंदिर हमला मामले में NIA की इंट्री, मुर्तजा अब्बासी से एनआईए करेगी पूछताछ

फूलो और प्रभु ने ज़मीन से जुड़े हुए दस्तावेज प्रस्तुत किए

जबकि दूसरा पक्ष प्रभु उरांव और फूलो टोप्पो ने आरोपों को निराधार बताते हुए ज़मीन से जुड़े हुए दस्तावेज प्रस्तुत किए. फूलो और प्रभु के द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज के मुताबिक़ सीओ की रिपोर्ट के आधार पर LRDC ने उनके पक्ष में जमाबंदी क़ायम करने का आदेश पारित किया है. उक्त आदेश के बाद वह भूमि पर अपना बाउंड्री कर रहे हैं. लेकिन रंजित टोप्पो और उनके सहयोगी भूमि पर जान बूझकर विवाद पैदा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news-ranchi-news-for-the-first-time-in-jharkhand-nia-announced-a-reward-against-human-traffickers/">झारखंड

में पहली बार NIA ने मानव तस्कर के खिलाफ की इनाम की घोषणा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही