Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईद को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Advertisement
Advertisement
Ranchi : 3 मई को पूरे देश में ईद का त्यौहार मनाया जाना है. इसको लेकर झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है. ईद के त्यौहार को देखते हुए रांची पुलिस अलर्ट मोड में है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची पुलिस के द्वारा रविवार को रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च में जिला पुलिस के साथ-साथ RAF की एक कंपनी भी शामिल हुई. फ्लैग मार्च में डीएसपी सिटी दीपक कुमार, डीएसपी कोतवाली सहित कई थाना प्रभारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-a-person-was-beaten-up-in-a-land-dispute-the-police-did-not-write-a-complaint-then-the-victim-filed-a-complaint-online/">बोकारो

: जमीन विवाद में एक व्यक्ति की पिटाई, पुलिस ने नहीं लिखी शिकायत, तो पीड़ित ने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज

शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि शांति व्यवस्था बनाये रखें. डीएसपी दीपक कुमार ने कहा कि ईद के त्योहार को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है. खासकर  असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है. ईद को लेकर शहर और आसपास के इलाकों के धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस बल के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. इसके साथ ही रांची पुलिस ने एक अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया है. जहां पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. कंट्रोल रूप में शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/jharkhand-news-chaibasa-naxalites-conspiracy-failed-three-ied-bombs-recovered/">चाईबासा

: नक्सलियों की साजिश नाकाम, तीन आईईडी बम बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही