Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News: NHM में IT एग्जीक्यूटिव के 29 पदों पर बहाली, 60 हजार मिलेगी सैलरी

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत आईटी एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह नियुक्तियां राज्य के मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और ब्लॉक स्तर पर संविदा के आधार पर की जाएंगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत आईटी एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह नियुक्तियां राज्य के मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और ब्लॉक स्तर पर संविदा के आधार पर की जाएंगी.

 

विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 29 पदों पर बहाली होगी. इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 13, एसटी के लिए 7, एससी के लिए 3, BC-I के लिए 2, BC-II के लिए 2 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2 पद आरक्षित हैं. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 60 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा. संविदा की अवधि तीन साल तय की गई है.

 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास BE या B.Tech की डिग्री कंप्यूटर साइंस, आईटी, ईसीई या ईईई विषय में होनी चाहिए. इसके अलावा MCA या M.Sc इन कंप्यूटर साइंस और आईटी वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं.

 

उम्मीदवारों के लिए कम से कम पांच साल का कार्य अनुभव जरूरी रखा गया है. साथ ही दो साल तक प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम करने का अनुभव भी अनिवार्य होगा. अभ्यर्थियों को JAVA, .NET, नेटवर्किंग, डेटा सेंटर और सॉफ्टवेयर टेस्टिंग टूल्स की जानकारी होना जरूरी है.

 

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है. BC-I और BC-II वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष, अनारक्षित महिला उम्मीदवारों के लिए 43 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के लिए 45 वर्ष की सीमा निर्धारित की गई है. दिव्यांग अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में पांच वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी.

 

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 की रात 11:59 बजे से शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है.

 

इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (jrhms.jharkhand.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही