Search

 
 
 

Jharkhand News : BDO-CO के पदस्थापन के लिए नयी नीति से संबंधित संकल्प जारी

राज्य सरकार ने जिले के प्रखंडों और अंचलों में अधिकारियों के पदस्थापन के लिए नयी नीति से संबंधित संकल्प जारी कर दिया है. इस नीति के तहत राज्य के 271 प्रशासनिक इकाइयों में से 164 में BDO और CO को पदस्थापित किया जायेगा.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :  राज्य सरकार ने जिले के प्रखंडों और अंचलों में अधिकारियों के पदस्थापन के लिए नयी नीति से संबंधित संकल्प जारी कर दिया है. इस नीति के तहत राज्य के 271 प्रशासनिक इकाइयों में से 164 में BDO और CO को पदस्थापित किया जायेगा.

 

53 प्रशासनिक इकाइयों में सिर्फ CO और 54 में सिर्फ BDO को पदस्थापित किया जायेगा.  जिन प्रशासनिक इकाइयों में सिर्फ BDO पदस्थापित होंगे, वह CO का भी काम करेंगे. जिन प्रशासनिक इकाइयों में सिर्फ CO पदस्थापित होंगे, वह BDO  का काम भी करेंगे.

 

राज्य की 271 प्रशासनिक इकाइयां हैं. इसमें से 261 में BDO  और CO दोनों के लिए पद चिह्नित हैं. यानी इन इकाइयों में BDO और CO दोनों ही पदस्थापित किये जाते रहे हैं. 271 में से सिर्फ सात इकाई ऐसे हैं, जहां सिर्फ CO और तीन इकाई ऐसे हैं, जहां सिर्फ BDO  को पदस्थापित किया जाता रहा है.

 

सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों की संख्या सहित अन्य कारणों को देखते हुए इन पदों पर पदस्थापन की नीति में बदलाव किया है. इसके लिए प्रशासनिक इकाइयों में पंचायतों की संख्या को आधार बनाया गया है.

 

जिन प्रशानिक इकाइयों में पंचायतों की संख्या 12 या इससे कम है, उन प्रशासनिक इकाइयों में BDO या CO में से किसी एक को पदस्थापित किया जायेगा. जहां पंचायतों की संख्या 12 से ज्यादा है, वहां BDO  और CO दोनों ही पदस्थापित किये जायेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही