Search

Jharkhand News : 7 जिलों में बालू घाटों की अब तक नीलामी नहीं, कीमतें आसमान पर, सरकार को 4000 करोड़ की राजस्व क्षति

Ranchi :  राज्य के सात जिलों में अब तक बालू घाटों की नीलामी नहीं हो सकी है. इससे इन जिलों में अवैध खनन से निकाले गये बालू की कीमत सातवें आसमान पर पहुंच गयी है. जिन जिलों में बालू घाटों की नीलामी नहीं हो सकी है, उसमें गिरीडीह, लोहरदगा, कोडरमा, पलामू और देवघर का नाम शामिल हैं. 

 

नीलामी नहीं होने से महंगे दर पर बालू खरीद रहे लोग

झारखंड में अब तक 444 में से 299 बालू घाटों की नीलामी पूरी हो चुकी है. लेकिन अभी भी 145 बालू घाटों की नीलामी लंबित है. बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होने के कारण पिछले आठ वर्षों से आम लोगों को महंगे दर पर बालू खरीदनी पड़ रही है.

 

इसका सीधा फायदा बालू माफिया उठा रहे हैं. राज्य मे सभी बालू घाटों की नीलामी नहीं होने की वजह से सरकार का राजस्व भी प्रभावित हो रहा है. सभी घाटों की नीलामी से सरकार को करीब 4000 करोड़ रुपये के राजस्व का अनुमान है.

 

बालू घाटों का नहीं मिल रहा ठेकेदार

गिरिडीह, लोहरदगा, कोडरमा, सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम और देवघर जिलों के कई बालू घाटों की अब तक नीलामी नहीं हो सकी है. इसके बावजूद कई नदियों से लगातार बालू का उठाव किया जा रहा है.
खान विभाग से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद कई जिलों में टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है. इसका सीधा नुकसान राज्य सरकार को राजस्व के रूप में उठाना पड़ रहा है. 

 

दूसरी ओर अवैध बालू कारोबार करने वाले माफिया इसका फायदा उठाकर ऊंचे दाम पर बालू बेच रहे हैं. बालू की कीमत लगातार बढ़ने से आम लोगों के लिए मकान निर्माण और अन्य काम महंगे हो गये हैं. ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक बालू की किल्लत और ऊंची कीमत लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है.

 

जिलावार लंबित बालू घाटों की स्थिति

जिला लंबित बालू घाटों/ग्रुप की संख्या अधिगृहित मूल्य  (करोड़ में)
लोहरदगा 21  1,88,52,30,412
कोडरमा 33 42,52,62,095
पलामू 18  3,47,63,17,453
सिमडेगा 14  35,61,15,440
गिरिडीह 31  1,25,43,07,031
गढ़वा   31  7,18,20,48,807
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) 1 40,79,58,244
देवघर  14  63,73,88,174

   
 
इन जिलों में बालू घाटों की नीलामी लंबित

जिला बालू घाट / ग्रुप अधिगृहित मूल्य ( करोड़ में)
लोहरदगा  ग्रुप A :   गितिलगढ़-खरता, डोबा, कोलसिमरी-डोबा समेत 8 घाट का समूह 32,93,06,713
लोहरदगा ग्रुप B :  दानरू-मेधो, एकागुरी-मेधो समेत 5 घाट का समूह 30,02,82,163
कोडरमा ग्रुप A :   दुधी 01-06, आकटो 01-09, लाथबेदवा 10,33,23,507
कोडरमा ग्रुप B – कांटी मुर्तिया और केसो 01-04 10,34,06,646
कोडरमा   ग्रुप C – केसो 05-12 11,40,72,934
कोडरमा ग्रुप D – केसो 13-16     10,44,59,008
 पलामू   गोरहो बालू घाट   37,48,92,733
पलामू   कोल्हुआ सोनबरसा बालू घाट 37,44,18,102
पलामू   डंगवार बालू घाट 29,64,15,460
पलामू परता बालू घाट 20,64,65,610
पलामू   बिरितिया-दंदर-कुम्हरडीह घाट 20,53,80,733
पलामू   मिसिर पत्रा बालू घाट 20,09,73,427
पलामू  लालगड़ा बालू घाट 17,81,23,208
पलामू   जैतूखंड बालू घाट 14,81,67,045
पलामू काबरा कलां बालू घाट 7,13,30,650
पलामू   गुर्तुरी-कुम्हरडीह बालू घाट  11,45,22,301
पलामू बरवैया बालू घाट 2,64,70,994
पलामू   गंगी-लिडकी-ककटुआ बालू घाट 69,96,09,923
सिमडेगा 14 बालू घाटों का समूह       35,61,15,440
गिरिडीह ग्रुप A – रानीडीह, किरतनियाडीह समेत अन्य  14,33,87,494
गिरिडीह  ग्रुप B – हरहरा, रकासिया, चेरुवा 20,55,69,856
गिरिडीह ग्रुप C – कुम्हैना, कोनी, सीटोचक समेत अन्य 40,47,18,093
लोहरदगा ग्रुप D – बिरने, पथलडीहा समेत अन्य 54,77,79,469
लोहरदगा ग्रुप E – मंझने, सिरातरी  70,78,62,067
  गढ़वा ग्रुप A – सुंदीपुर घाट समूह  46,84,70,476
गढ़वा  ग्रुप B – गराह कलां घाट समूह  56,00,30,054

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//