Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा में रामनवमी जुलूस पर पथराव, वाहनों को फूंका, तीन घायल

Advertisement
Advertisement
Lohardaga: रामनवमी जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव किया गया है. घटना सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव की है. जानकारी के मुताबिक, रविवार को निकाले गए रामनवमी जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया. वहीं सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा के पास रामनवमी मेले में कुछ उपद्रवियों ने आगजनी कर दी. घटना में कई वाहन, दो घर जलाने की खबर है. रांची डीआईजी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि कहा है कि मौके पर जा रहा हूं.

भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

उपद्रव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंची. उपायुक्त, एसपी सहित तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. फिलहाल पुलिस उपद्रवियों को खदेड़ रही है. इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं. जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. हिरही, कुजरा, भोक्ता बगीचा आदि गांवों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. हालांकि लोहरदगा शहरी क्षेत्र में अब तक स्थिति सामान्य बनी हुई है. पुलिस प्रशासन भड़की हिंसा को काबू करने के प्रयास में जुटी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही