Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्रिकुट रोपवे हादसा : सीएम के निर्देश पर मृतक के परिजनों को दी गयी 5 लाख की आर्थिक सहायता

Advertisement
Advertisement
Deoghar/Ranchi : झारखंड के देवघर में 10 अप्रैल को त्रिकूट रोपवे हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की थी. सीएम ने कहा था कि मृतक के परिजनों को राज्य सरकार 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी. मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पर्यटन मंत्री हाफिजुल हसन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने परिजन को आर्थिक मदद के तौर पर 5 लाख रुपये का चेक दिया है. मंत्री बादल पत्रलेख ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. इस दौरान देवघर विधायक नारायण दास, देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/jharkhand-news-the-high-court-asked-under-what-circumstances-the-advertisement-of-the-assistant-public-prosecutors-reinstatement-process-was-canceled/">हाईकोर्ट

ने पूछा – सहायक लोक अभियोजक बहाली प्रक्रिया का विज्ञापन किन परिस्थितियों में रद्द किया गया?
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/yogdan-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सीएम ने घायलों को नि:शुल्क इलाज की घोषणा की थी

बता दें कि सीएम ने हादसे में घायल हुए लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा के सहायता देने की भी घोषणा की है. बीते दिनों हादसे में घायल एक बच्चा जिसका इलाज राजधानी स्थित मेडिकल हॉस्पिटल में चल रहा था. परिजनों को आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद 30,000 की मांग हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा की गई थी. इससे परिजन को परेशानी झेलनी पड़ी थी. सीएम ने इस पर रांची उपायुक्त को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद बच्चे की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई. इसे भी पढ़ें - HC">https://lagatar.in/jharkhand-news-hc-asked-what-action-was-taken-against-the-then-police-station-in-charge-of-chutia/">HC

ने पूछा – चुटिया के तत्कालीन थाना प्रभारी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई

डीसी ने ट्वीट कर दी जानकारी 

  देवघर उपायुक्त ने बताया कि त्रिकुट रोपवे घटना में अपने परिजनों को खोने वाले तीन परिवारों `आशा कुमारी`, `दीपाली देवी` व `कुमार गौरव` को पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गयी है. इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-shot-fired-over-land-dispute-no-casualties/">बोकारो

:  भूमि विवाद को लेकर चली गोली,  कोई हताहत नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही