Search

 
 
 

झारखंड : ऑफिसर फील्ड में उतर कर कंज्यूमर के बिजली मीटर का करेंगे औचक जांच, टीम गठित

 
  • एमडी कॉमर्शियल मनीष कुमार ने पदाधिकारियों को दी जिम्मेवारी
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम के अधिकारी अब फील्ड में जाकर अचानक उपभोक्ताओं के मीटर की जांच करेंगे. इसमें एचटी से लेकर घरेलू उपभोक्ता भी हो सकते हैं. इसके लिए टीम का गठन किया गया है. निगम के निदेशक (वाणिज्य एवं ऊर्जा लेख) मनीष कुमार द्वारा टीम गठित कर दी गयी है. टीम में अरविंद कुमार (कार्यकारी निदेशक - वाणिज्य एवं राजस्व), शुभंकर झा (महाप्रबंधक-राजस्व), अंजना शुक्ला दास (उपमहाप्रबंधक-राजस्व) एवं गौतम मुखर्जी (उपमहाप्रबंधक-एपीटी) शामिल हैं. इनके नेतृत्व में अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मुख्यालय स्तर पर चार टीम का गठन किया गया है. निदेशक मनीष कुमार द्वारा रामगढ़, कोडरमा एवं सिमडेगा आदि जगहों पर स्वयं जाकर निरीक्षण किया गया है.

टीम को मिला है ये टास्क

  • एरिया बोर्ड वार एचटी एवं एलटीआईएस श्रेणी के उपभोक्ताओं के परिसर में पहुंच कर मीटर आदि की जांच
  • कॉमर्शियल एवं घरेलू श्रेणी के वैसे सभी उपभोक्ता जिनका बिल औसत से कम यूनिट पर बन रहा है, उनके परिसर में पहुंच कर मीटर आदि की जांच
  • वन टाइम सेटलमेंट योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ पहुंचाने हेतु योजना तैयार करना
  • क्षेत्रीय कार्यालयों में जाकर उपभोक्ताओं को हो रही समस्या, राजस्व समाधान एवं राजस्व कार्यों से संबंधित परेशानियों की जानकारी लेते हुए उसके समाधान हेतु मंतव्य मुख्यालय को देना
  • विगत दिनों क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं को दिये गये लीगल नोटिस एवं वारंट की समीक्षा

टीम को मिली क्षेत्र की जिम्मेवारी

  • अरविंद कुमार (कार्यकारी निदेशक - वाणिज्य एवं राजस्व) को गिरिडीह एवं धनबाद
  •  शुभंकर झा (महाप्रबंधक-राजस्व) को जमशेदपुर एवं मेदनीनगर
  • अंजना शुक्ला दास (उपमहाप्रबंधक-राजस्व) को रांची
  •  गौतम मुख़र्जी (उपमहाप्रबंधक-एपीटी) को हजारीबाग एवं दुमका एरिया बोर्ड
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/inauguration-of-ranchi-district-malkhamb-competition-80-players-participated/">रांची

जिला मलखंब प्रतियोगिता का उद्घाटन, 80 खिलाड़ियों ने लिया भाग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही