Search

 
 
 

23 जून को रांची में झारखंड ओपन पावरलिफ्टिंग, बेंचप्रेस, डेडलिफ्ट प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे 10 हजार नकद

 
Ranchi : 23 जून को रांची में बीस्ट क्लासिक के तत्वाधान में झारखंड ओपन पावरलिफ्टिंग, बेंचप्रेस, डेडलिफ्ट, आर्म रेसलिंग और पुशअप्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता का आयोजन तुपुदाना के ब्लेसिंग्स बैंक्वेट हॉल में किया जायेगा. इसमें झारखंड के अलावा बाहर के भी खिलाड़ी हिस्सा ले पाएंगे. जिसमें पावरलिफ्टिंग, बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट, पुशअप्स पुरुष वर्ग में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग और महिला ओपन वर्ग में खेला जाएगा. वहीं आर्म रेसलिंग केवल पुरुष वर्ग में खेला जाएगा. जीतने वालों को इनाम भी दिया जायेगा. इनाम के तौर पर नकद पुरस्कार होगा, जो पुरुष सीनियर में 10 हजार, जूनियर सब जूनियर और महिला वर्ग में 5-5 हजार निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही प्रो वुल्फ ब्रांड का जूता, ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट, शेकर, टी-शर्ट और भी गिफ्ट हैंपर दिए जायेंगे. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर बॉडी बिल्डिंग में 8 बार जीतने वाले मिस्टर झारखंड प्रशांत सिंह, बॉडी बिल्डिंग में 5 बार मिस्टर झारखंड का खिताब जीतने वाले मन्नू रवि, राजीव रंजन, आदिल अख्तर, जीतेंद्र कुमार, जीशु प्रधान जी, रत्नेश कुमार, अविनाश कुमार, ओंकार मिश्रा, इमाम जी, आदित्य शामिल रहेंगे. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/voting-on-three-parliamentary-seats-jharkhand-on-june-1-know-how-many-criminal-cases-are-registered-against-which-candidate/">झारखंड

के तीन संसदीय सीटों पर एक जून को मतदान, जानें किस प्रत्याशी पर दर्ज हैं कितने आपराधिक केस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही