Search

 
 
 

झारखंड : 4 और 5 मई को ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

झारखंड के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है.
 

Ranchi :  पिछले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. रांची और बोकारो में ओलावृष्टि दर्ज की गई. सबसे ज्यादा 33.6 मिमी बारिश पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में हुई.

 

लातेहार में 24.5 मिमी, जमशेदपुर में 12 मिमी और रांची में 11.6 मिमी बारिश दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो डाल्टनगंज में अधिकतम 38.6 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

 मौसम विभाग ने 4 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह के साथ हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी शामिल हैं.

 

इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है. 5 मई को भी रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत पूर्वी और मध्य जिलों में तेज हवाएं और गर्जन की संभावना जताई गई है.

 

वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार सहित अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 6 से 9 मई तक पूरे राज्य में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा.

 

 राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में 3 से 7 मई तक आंशिक बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

 

इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही