Search

 
 
 

झारखंड पैरालंपिक कमिटी की आम वार्षिक बैठक व चुनाव संपन्न

 

Ranchi :  रांची के पुराना विधानसभा परिसर, विधायक क्लब में पैरालंपिक कमिटी ऑफ झारखंड की आम वार्षिक बैठक और चुनाव संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ की गई.


दिव्यांग खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

पूर्व अध्यक्ष शशि रंजन सिंह ने स्वागत भाषण दिया. इस दौरान राज्य के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय व खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को ग्लोरी अवार्ड व प्राइड ऑफ पैरा स्पोर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 

 

नई कार्यकारिणी का गठन 

बैठक में बीते वित्तीय वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की गई, जिसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ.

Uploaded Image

 

नवगठित कार्यसमिति : 

1. अध्यक्ष : जटशंकर चौधरी (सेवानिवृत्त भा.प्र.से.)
2. ⁠उपाध्यक्ष :  युवराज राम मनोहर नाथ शाहदेव व सुभाषीस झा
3. ⁠सचिव :  कुमार गौरव (पूर्व राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी)
3 सह सचिव :  अभिनास कुमार तिवारी व  हिरालाल देशमुख
4. ⁠कोषाध्यक्ष :  सुनील कुमार विश्वास
6. कार्यकारिणी सदस्य :  बजरंगी प्रियरंजन, दीपा चौधरी, अजित कुमार, वीना कुमारी, श्याम कुमार शर्मा, बिनोद मलिक व अभय शंकर सिंह

 

पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया के अपर उपाध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार ने नव-निर्वाचित कमिटी को शुभकामनाएं दीं और पूर्व अध्यक्ष  शशि रंजन सिंह के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया. 

 

रिटर्निंग ऑफिसर सुनील कुमार सिंह ने नई कार्यसमिति को शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर राजा गोविंद नाथ शाहदेव ने कहा कि वह हमेशा खिलाड़ियों के हित में हरसंभव सहयोग करते रहेंगे. 


नव-निर्वाचित अध्यक्ष  जटाशंकर चौधरी ने कहा कहा कि दिव्यांगजन ईश्वर का दूसरा रूप हैं. हम उनके साथ हर कदम पर खड़े रहेंगे. हमारा प्रयास रहेगा कि हमारे कार्यकाल में झारखंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य और देश का गौरव बढ़ाएं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही