Search

 
 
 

धनबाद पब्लिक स्कूल के खिलाफ झारखंड अभिभावक महासंघ खोलेगा मोर्चा

 
Dhanbad : शहर के प्रतिष्ठित धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bcku-stopped-transportation-work-at-bermuri-ocp-on-security-issue/">

(Dhanbad ) पब्लिक स्कूल के खिलाफ झारखंड अभिभावक संघ मोर्चा खोलने की तैयारी में है. संघ ने 28 जुलाई को बैठक कर कोरोना काल में लिए गए ट्यूशन फीस के अतिरिक्त वसूले गए सभी प्रकार के अतिरिक्त शुल्क समायोजित करने व दोगुना किये गए बस शुल्क को वापस लेकर पुराना रेट लागू करने जैसे मुद्दों पर स्कूल के केजी आश्रम और हीरक ब्रांच के खिलाफ रणनीति बनाई. महासचिव मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि स्कूल ने कोरोना काल में ट्यूशन फीस के अतिरिक्त जो भी शुल्क वसूल किए है उसे समायोजित करे. कहा कि कोरोना काल में स्कूल ने 50% क्षमता के साथ बसों को चलाने के कारण बस शुल्क दोगुना कर दिया था. अब स्थितियां सामान्य हो गई हैं. इसलिए दोगुना किये गये बस शुल्क को वापस लिया जाए. इसके साथ ही सेवानिवृत शिक्षक को एकमुश्त राशि देकर नियम विरुद्ध पुनः शिक्षण और पुस्तकालयध्यक्ष का कार्य लेने का विरोध किया गया. निर्णय लिया गया कि इस संबंध में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली सहित सभी सक्षम प्राधिकार एवं पदाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की जाएगी. मांग पूरी नहीं होने पर विद्यालय के मेन गेट पर धरना दिया जाएगा. बैठक में महासंघ के उपाध्यक्ष मधुरेंद्र सिंह, मसाचिव मनोज कुमार मिश्रा, मंत्री रतिलाल महतो, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार, अभिभावक घनश्याम नारनोली, दिनेश मोदी, रामप्रवेश प्रसाद आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-railway-notice-stirred-up-500-families-of-shivlibari-and-agyakund-open-in-google-translate-feedback/">धनबाद

: रेलवे के नोटिस से शिवलीबाड़ी व एग्याकुंड के 500 परिवारों में हड़कंप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही