Search

झारखंड पार्टी ही आपके सुख-दुख का साथी : एनोस एक्का

झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह Simdega: अराणी में झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह सह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड पार्टी के नए पुराने सभी कार्यकर्ता शामिल हुए. यह कार्यक्रम पूरे सिमडेगा जिला के दोनों विधानसभा में लगातार कराई जा रही है. शनिवार को अरानी में सैकड़ो की संख्या में नए सदस्यों ने झारखंड पार्टी परिवार में शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का और केंद्रीय महिला युवा नेत्री आइरिन एक्का मौजूद ओथे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनोस एक्का ने कहा कि हम सभी को जाति, धर्म से ऊपर उठकर अपने क्षेत्र और गांव का विकास करना है. राष्ट्रीय पार्टी सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर चुनाव के समय आपके पास आते हैं और आपको बांट देते हैं. वोट लेकर जीत जाते हैं. इसके बाद पांच साल तक भुगतना पड़ता है. उन्हें जाति और धर्म के आधार पर वोट मिलता है इसलिए उन्हें जनता के काम और विकास काम से कोई लेना देना नहीं है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-candidates-angry-over-non-release-of-results-will-go-on-fast-unto-death-from-february-16/">रांची

: रिजल्ट जारी नहीं होने से अभ्यर्थी नाराज, 16 फरवरी से करेंगे आमरण अनशन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/10rc_m_158_10022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

राष्ट्रीय पार्टियां धर्म-जाति के नाम पर वोट लेती है : एनोस एक्का

एनोस एक्का ने दावा किया कि झारखंड पार्टी शुरू से ही विकास कार्य करती आई है. पार्टी काम करके अपनी मजदूरी जनता से मांगती हैं आप सभी आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपने आप को जागरूक करें और जाति धर्म के नाम पर ना बंटें. एनोस एक्का ने कहा कि सिमडेगा जिला में राष्ट्रीय पार्टी को उखाड़ फेंकना है और झारखंड पार्टी को लाना है. जिससे कि सिमडेगा जिला का चहुंमुखी विकास हो सके. वहीं केंद्रीय युवा नेत्री आइरिन एक्का ने कहा कि हम सभी किसी भी जाति समुदाय के हो पर एक साथ रहते हैं. सुख-दुख शादी विवाह में हम एकजुट होकर शामिल होते हैं. परंतु यह राष्ट्रीय पार्टी जब-जब चुनाव आता है तो हम लोगों के बीच में जाति और धर्म के नाम पर बाटने का कार्य करती है. कांग्रेस पार्टी ईसाई और मुस्लिम के नाम पर वोट मांगती है. भारतीय जनता पार्टी हिंदू के नाम पर वोट मांगती है. और जैसे ही उनका मकसद पूरा होता है जनता से दूरी बनी लेती है. उपस्थित लोगों ने झारखंड पार्टी को मजबूत करने का भरोसा दिया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-ready-to-fight-every-battle-for-hemant-soren-lakhi-soren/">धनबाद

: हेमंत सोरेन के लिए हर लड़ाई लड़ने को कार्यकर्ता तैयार- लखी सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//